Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 5, 2026

रुड़की के मेयर गौरव गोयल भाजपा से छह साल के लिए निष्कासित

उत्तराखंड भाजपा ने रुड़की के मेयर गौरव गोयल को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

उत्तराखंड भाजपा ने रुड़की के मेयर गौरव गोयल को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने के कारण पार्टी से 6 वर्षो के लिए निष्कासित किया गया है। उन्होंने बताया कि वह लगातार अनुशासनहीनता कर रहे थे। साथ ही वह निगम मे पार्टी पार्षदों के साथ विवाद और पार्टी के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रहे थे।
गौरतलब है कि रुड़की के सुबोध गुप्ता ने मेयर गौरव गोयल पर 25 लाख रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। यह मामला कोर्ट में भी गया। 25 लाख मांगने सम्बन्धी मेयर का ऑडियो भी वॉयरल हुआ था। फोरेंसिक जांच में ऑडियो में मेयर गोयल की आवाज का मिलान किया गया था। जांच में गोयल की ही आवाज पायी गयी। इसके बाद से ही विपक्ष व अन्य पार्षद मेयर गोयल के खिलाफ जांच की मांग कर रहा था।

You may have missed