Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

साउथ अफ्रीका में तीन टेस्ट मैच की सीरीज से रोहत शर्मा बाहार, प्रियांक पांचाल लेंगे जगह, वन डे से कोहली लेंगे नाम वापस

साउथ अफ्रीका दौरे से पहले ही भारतीय टीम को एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विराट कोहली आगामी वनडे सीरीज से अपना नाम वापस ले सकते हैं।

साउथ अफ्रीका दौरे से पहले ही भारतीय टीम को एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विराट कोहली आगामी वनडे सीरीज से अपना नाम वापस ले सकते हैं। सोमवार को, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने घोषणा की थी कि रोहित शर्मा मुंबई में एक ट्रेनिंग सत्र के दौरान बाएं हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। प्रियांक पांचाल भारत की टेस्ट टीम में चोटिल रोहित शर्मा की जगह लेंगे। कोहली के वन डे से नाम वापसी को लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। चर्चा है कि वन डे की कप्तानी छीनने से वह नाराज हैं। हालांकि वह व्यक्तिगत कारणों का हवाला देकर वन डे से नाम वापस ले रहे हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रोहित वनडे सीरीज के समय तक ठीक हो जाने चाहिए और टीम का नेतृत्व करने के लिए वापस आ जाएगें। रोहित को अब वनडे फॉर्मेट में अब फुल टाइम कमान मिल चुकी है। हाल ही में विराट कोहली को कप्तानी से हटाकर रोहित शर्मा को वनडे टीम का कप्तान बनाया गया था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रोहित वनडे सीरीज के समय तक ठीक हो जाने चाहिए और टीम का नेतृत्व करने के लिए वापस आ जाएंगे। रोहित को अब वनडे फॉर्मेट में अब फुल टाइम कमान मिल चुकी है। हाल ही में विराट कोहली को कप्तानी से हटाकर रोहित शर्मा को वनडे टीम का कप्तान बनाया गया था।
सूत्रों के मुताबिक रोहित शर्मा को हैमस्ट्रिंग की चोट से उबरने में करीब एक महीने का समय लगेगा। तीन मैचों की वनडे सीरीज 19 जनवरी से पार्ल के बोलैंड पार्क में शुरू हो रही है। दूसरा वनडे 21 जनवरी को उसी वेन्यू पर खेला जाएगा। सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच 23 जनवरी को केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेला जाएगा। भारत को दक्षिण अफ्रीका में तीन टेस्ट और इतने ही एकदिवसीय मैच खेलने हैं। दौरे की शुरुआत 26 दिसंबर को पहले टेस्ट से होगी।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।