रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीजः सचिन ने बनाए ताबड़तोड़ 40 रन, इंडिया लीजेंड्स ने इंग्लैंड को हराया, सचिव के पैरों में गिरे दर्शक
देहरादून में रायपुर स्थित राजीव गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट का रोमांच देखने को मिला। खचाखच भरे पवेलियन में दर्शकों का उत्साह चरम पर था। अंतिम ओवर में दो गेंदें शेष थीं। तभी दो दर्शक सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर मैदान में आ गए और सचिन के पैरों में गिर गए। तभी विकेट कीपर नमन ओझा भी सचिन के पास पहुंच गए। हालांकि, आनन-फानन में सुरक्षाकर्मियों ने दोनों दर्शकों को उठाकर मैदान से बाहर कर दिया। मैच में इंग्लैंड के लीजेंड्स पर सचिन के धुरंधर भारी पड़े। इंडिया लीजेंड्स ने इंग्लैंड लीजेंड्स को 40 रनों से शिकस्त दी। सचिन तेंदुलकर की 20 गेंदों में 40 रनों की आक्रामक पारी के लिए उन्हें मैन आफ मैच दिया गया। सचिन के अलावा इंडिया लीजेंड्स के लिए युवराज (नाबाद 31 रन), यूसुफ पठान (27 रन) ने धमाकेदार पारियां खेलीं। जबकि राजेश पंवार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट चटकाए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार को इंडिया लीजेंड्स व इंग्लैंड लीजेंड्स के बीच मैच खेला गया। बारिश के चलते मैदान गीला होने के कारण मैच डेढ़ घंटे देरी से रात नौ बजे शुरू हुआ। जिस कारण मैच को 15-15 ओवर का कर दिया गया। इंग्लैंड लीजेंड्स ने टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया लीजेंड्स की पारी की शुरुआत सलामी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर व नमन ओझा ने की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
सचिन के आउट होने के बाद विकेट कीपर बल्लेबाज नमन ओझा भी ज्यादा देर तक पिच पर टिक नहीं पाए और 17 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हो गए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए सुरेश रैना 12 रन बनाए, इसके बाद यूसुफ पठान मैदान में उतरे। उन्होंने इंग्लैंड लीजेंड्स के गेंदबाजों की जमकर खबर ली और लंबे-लंबे छक्के मारे। 11 गेंदों में 27 रनों की पारी खेलकर वह पवेलियन लौट गए। स्टुअर्ट बिन्नी भी 11 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हो गए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
अंतिम ओवरों में युवराज सिंह व इरफान पठान ने बेहतर साझेदारी बनाकर टीम को 15 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 170 रन तक पहुंचाया। युवराज सिंह ने 15 गेंदों में तीन छक्के व एक चौके की मदद से नाबाद 31 रन और इरफान पठान ने नाबाद 11 रन बनाए। इंग्लैंड लीजेंड्स के लिए स्टीफेन पैरी ने तीन और क्रिस स्काफील्ड ने एक विकेट झटका। 15 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 170 रन तक पहुंचाया। निर्धारित 15 ओवरों में इंग्लैंड लीजेंड्स छह विकेट खोकर 130 रन ही बना सकी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
सचिन की बल्लेबाजी देखने पहुंचे राज्यपाल और मुख्यमंत्री
गुरुवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में चल रही रोड़ सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज देखने पहुंचे। उन्होंने स्टेडियम पंहुचकर इंडिया लीजेंड्स और इंग्लैंड लीजेंड्स मैच का आनंद लिया। इससे पूर्व राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और देवभूमि में सभी का स्वागत किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज के दौर में रोड सेफ्टी से सम्बन्धित नियमों का पालन करना हम सब का दायित्व है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन इस दिशा में जन जागरूकता का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि क्रिकेट का यह आयोजन उत्तराखण्ड में खेलों को बढ़ावा देने तथा उत्तराखण्ड को पहचान दिलाने में मददगार होंगे। इस दौरान खेल मंत्री रेखा आर्य, विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार आदि भी उपस्थित थे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
भारत के मैच को छोड़कर सीरीज के बारी मैच में फ्री एंट्री
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज भारत के मैचों को छोड़कर सीरीज के बाकी मैचों के लिए दर्शकों का प्रवेश निःशुल्क कर दिया गया है। क्रिकेट खिलाड़ियों के टूर्नामेंट को लेकर दून खेल प्रेमियों का खुशी का माहौल है। गुरुवार को देहरादून के एक होटल में आयोजक मैजेस्टिक लीजेंड्स स्पोर्ट्स के प्रवक्ता अजीत बेजबरुआ ने बताया कि दर्शकों के उत्साह को देखते हुए भारत के मैच को छोड़ अन्य मैचों के प्रति टिकटों की कम बिक्री के रुझान को देखते फ्री प्रवेश किया कर दिया गया है। भारत के दोनों मैचों को लेकर दर्शकों में बेहद उत्साह है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
मैच का शेड्यूल
23 सितंबर को आस्ट्रेलिया लीजेंड्स बनाम दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स का मैच शाम साढ़े सात बजे
24 सितंबर को श्रीलंका लीजेंड्स बनाम न्यूजीलैंड लीजेंड्स का मैच शाम साढ़े सात बजे
25 सितंबर को आस्ट्रेलिया लीजेंड्स बनाम वेस्टइंडीज लीजेंड्स का मैच शाम साढ़े तीन बजे
25 सितंबर को इंडिया लीजेंड्स बनाम बांग्लादेश लीजेंड्स का मैच शाम साढ़े सात बजे

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


