Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 28, 2026

ऋषिकेश प्रेस क्लबः अमित सूरी उपाध्यक्ष, रेखा बनी सांस्कृतिक सचिव, मीडिया की आड़ में सरकारी भूमि पर कब्जे रोके सरकार

उत्तराखंड में ऋषिकेश प्रेस क्लब की बैठक में दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गई। रिक्त चल रहे उपाध्यक्ष पद पर अमित सूरी और सांस्कृतिक सचिव पद पर रेखा भंडारी को सर्वसम्मति से चुना गया। संगठन की ओर से राज्य सरकार से मांग की गई कि मीडिया की आड़ में कथित लोग वन भूमि और सरकारी भूमि पर कब्जा करना चाहते हैं इस पर सरकार सख्त कदम उठाए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

प्रेस क्लब सभागार में आयोजित बैठक में प्रेस क्लब के सदस्य रहे नीरज राणा, क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार रामराज बडोनी, क्लब के सदस्य राजेश रावत के पिता के निधन पर श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में उपाध्यक्ष पद पर अमित सूरी और सांस्कृतिक सचिव पद पर रेखा भंडारी को सर्वसम्मति से चुना गया। प्रस्ताव के माध्यम से सरकार से मांग की गई कि कुंभ मेला, कांवड़ मेला क्षेत्र को देखते हुए ऋषिकेश में उप सूचना केंद्र खोला जाए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बैठक में इस बात पर भी चिंता जताई गई थी मीडिया की आड़ में कुछ कथित लोग वन भूमि और सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों को संरक्षण दे रहे हैं। इस विषय पर एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र वन मंत्री और मुख्यमंत्री से मिलेगा। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष आशीष डोभाल संचालन महामंत्री दुर्गा नौटियाल ने किया। इस मौके पर संरक्षक अनिल शर्मा विक्रम सिंह, हरीश तिवारी, सुदीप पंचभैया, मनोज रौतेला, राजेश शर्मा, बसंत कश्यप, गणेश रयाल, सूरज मणि सिलस्वाल,आरएस भंडारी, मयंक ध्यानी, रणवीर सिंह आदि मौजूद रहे।