Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

मोबाइल की दुकान से चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो को गिरफ्तार, 16 मोबाइल बरामद, नशे के लिए की चोरी

ऋषिकेश पुलिस ने मोबाइल की दुकान से हुई चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के तीन दिन के बाद खुलासे का दावा किया। पुलिस ने चोरी के आरोप में दो को गिरफ्तार किया। साथ ही उनसे चोरी के 16 नए मोबाइल बरामद किए।

ऋषिकेश पुलिस ने मोबाइल की दुकान से हुई चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के तीन दिन के बाद खुलासे का दावा किया। पुलिस ने चोरी के आरोप में दो को गिरफ्तार किया। साथ ही उनसे चोरी के 16 नए मोबाइल बरामद किए।
पुलिस के मुताबिक गुमानीवाला निवासी महेश उनियाल पुत्र दिनेश उनियाल ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि गुमानीवाला श्यामपुर में उनकी वी मोबाईल सेन्टर के नाम से मोबाईल की दुकान है। इससे चोरो ने कीमती मोबाइल चोरी कर लिए। इस मामले में पुलिस ने जेल से रिहा हुए करीब 15 लोगों से पूछताछ की। साथ ही घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला।
पुलिस के मुताबिक वीरभद्र रेलवे स्टेशन से इस मामले में दो को गिरफ्तार किया गया है। उनका एक साथी फरार है। इनमें प्रदीप मांझी पुत्र बिन्दू मांझी निवासी ग्राम राता भाटी जिला गुमला झारखण्ड हाल निवासी स्लीपट फैक्ट्री वीरभद्र और ललित कुमार पुत्र नरेश निवासी गली नं0 01 गुज्जर प्लाट ऋषिकेश हैं। इनका साथी डैनी निवासी नैपाल फरार है। उन्होंने बताया कि वे मोबाइल बेचने जा रहे थे। इसके पास से बरामद काले बैग से चोरी के 16 मोबाईल फोन बरामद हुए। बरामद मोबाइल की कीमत करीब 58000 रुपये है।
नशे के हैं आदि
पुलिस ने इनसे पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वे नशे के आदि हैं। जो दिहाड़ी मजदूरी व ड्राईवरी करते हैं। नशे की जरूरत को पूरा करने के लिए उन्होंने चोरी की वारदार को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि दुकान का ताला तोड़ कर कुल 18 मोबाइल फोन और गल्ले में रखे कुछ रुपये चोरी किए। दुकान से मिली रकम को वे नशे में खर्च कर चुके हैं। चोरी के दो मोबाइल उनके साथी डैनी के पास हैं।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।