Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 11, 2026

दो अप्रैल से वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा तोताघाटी के पास ऋषिकेश बदरीनाथ मार्ग

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी में रोड कटिंग कार्य पूरा हो गया है। अब यहां शुक्रवार दो अप्रैल से यातायात शुरू हो जाएगा।


ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी में रोड कटिंग कार्य पूरा हो गया है। अब यहां शुक्रवार दो अप्रैल से यातायात शुरू हो जाएगा। 15 मार्च से प्रशासन ने तोताघाटी में निर्माण कार्य के चलते वाहनों का संचालन बंद किया था। आज गुरुवार को प्रभारी एसडीएम कीर्तिनगर फिंचाराम चौहान, एआरटीओ और पुलिस की टीम ने तोताघाटी में सड़क मार्ग का निरीक्षण किया। इसके बाद इस सड़क को कल दो अप्रैल से यातायात के लिए खोलने का निर्णय किया गया। हालांकि सीएम के निर्देश पर इस सड़क को एक अप्रैल से खोला जाना था।
गौरतलब है कि 15 मार्च से यहां पर वाहनों का संचालन बंद किया गया था, जिसके कारण वाहनों का संचालन वाया नई टिहरी, चंबा, खाड़ी होते हुए किया जा रहा था। रूट डायवर्ट होने से वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के सहायक अभियंता बीएन द्विवेदी ने बताया कि एक साल से तोताघाटी में सड़क कटिंग का काम जारी था, जो अब पूरा हो गया है। अब शुक्रवार दो अप्रैल से यहां पर छोटे और भारी वाहनों का संचालन शुरू हो जाएगा। अब सुरक्षा दीवार का काम किया जा रहा है। अप्रैल आखिरी सप्ताह तक सड़क का डामरीकरण भी कर दिया जाएगा। उन्‍होंने बताया कि ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी में कटिंग कार्य पूरा हो गया। इसके बाद शुक्रवार से यातायात शुरु हो जाएगा।