Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 8, 2026

प्रेमनगर पिपलेश्वर महादेव मंदिर में श्रीमद भागवत महापुराण का पूर्ण आहुति के साथ विश्राम

उत्तराखंड में देहरादून के प्रेमनगर स्थित पीपलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में पिछले सात दिनों से चल रही श्रीमद भागवत कथा का आज धूमधाम से यज्ञ हवन और पूर्ण आहुति के साथ विश्राम हो गया। आचार्य श्याम सुंदर गौतम ने आज के मुख्य अतिथि एवं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना को अंगवस्त्र और पुष्प माला तथा भगवान बांके बिहारी की सुंदर तस्वीर प्रसाद स्वरूप भेंट कर आशीर्वाद दिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस मौके पर आचार्य ने कहा कि धस्माना राज्य के एक ऐसे नेता हैं, जो सभी धार्मिक आयोजनों में श्रद्धापूर्वक प्रतिभाग वा सहयोग करते हैं। इस अवसर पर धस्माना ने कथा श्रवण करने आए श्रद्धालुओं को बधाई देते हुए कहा कि कलिकाल में भगवान का नाम और सत्संग भगवान के दर्शन के समान हैं। श्रीमद भागवत कथा मनुष्य के भीतर भगवान के प्रति अटूट विश्वास पैदा करती है। साथ ही मनुष्य के मन से मृत्यु का भय समाप्त कर देती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

उन्होंने कहा कि सत्संग से मनुष्य के भीतर विवेक जाग्रत होता है और विवेकशील व्यक्ति हमेशा बुरे और अच्छे का ज्ञान रखता है। इस अवसर पर आयोजन समिति के प्रधान नरेंद्र खत्री, सुभाष नागपाल सुमित खन्ना, जितेन्द्र तनेजा, आकाश बिरला, जतिन तलवार, कीमत गुलाटी, सरदार मनमोहन सिंह ने धस्माना का सत्संग पांडाल में स्वागत किया। कथा विश्राम के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।