Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 11, 2026

ग्राफिक एरा में होगा शोध सम्मान समारोह, 163 शोधकर्ता होंगे सम्मानित

ग्राफिक एरा में छह अगस्त को शोध सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा‌। समारोह में ग्राफिक एरा के 163 शोधकर्ता सम्मानित होंगे। समारोह में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के 128 व ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के 35 शिक्षक शिक्षिकाओं को शोधकार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए यह सम्मान दिया जाएगा। इसमें शोधकर्ताओं के वर्ष 2021, 22 व 23 के शोधकार्य शामिल हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

शोधकर्ताओं का आंकलन अवार्डस, साईटेशन, पब्लिकेशन, प्रोजेक्ट, पेटेंट, कॉन्फ्रेंस पेपर्स, रिकॉग्निशन, आदि मापदंडों को ध्यान में रखकर किया गया है। यह आंकलन रिसर्च अवार्ड रिव्यू कमिटी ने किया है। समारोह में सम्मानित होने वाले शोधकर्ताओं को कुल 1 करोड़ 50 लाख रुपए तक धनराशि प्रदान की जाएगी। शोध सम्मान समारोह में नीति आयोग के सदस्य व ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. वी. के. सारस्वत मुख्य अतिथि होंगे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।