Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

राजधानी में गणतंत्र दिवस परेड में भी दिखेगा कोरोना का असर, 12 के बजाय शामिल होंगी आठ प्लाटून


कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत इस बार राजधानी में गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन भी विशेष सतर्कता के साथ होगा। इस बार रैतिक परेड में आठ प्लाटून हिस्सा लेंगी। वहीं, पिछले साल तक 12 प्लाटून को परेड में शामिल किया जाता रहा है। साथ ही कोरोना से बचाव के अन्य उपाय भी किए जाएंगे।
देहरादून में इस बार रैतिक परेड में आइटीबीपी, आर्मी, जनपद पुलिस, पीएसी, महिला पीएसी, होमगार्ड, एनसीसी के प्लाटून शामिल होंगे। सोशल डिस्टेंसिंग के दृष्टिगत इस वर्ष रैतिक परेड पैवेलियन ग्राउंड से मार्च पास्ट शुरू कर लैंसडाउन चौक, कनक चौक होते हुए डूंगा हाउस के सामने से परेड ग्राउंड में प्रवेश करेगी। मंच के सामने से मार्च पास्ट कर पानी की टंकी के पास पार्किंग से होते हुए रोजगार तिराहे से वापस पैवेलियन ग्राउंड की ओर जायेगी।
एसएसपी देहरादून कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक सोशल डिस्टेन्सिंग के दृष्टिगत प्लाटूनो के मार्च पास्ट हेतु परेड ग्राउंड के प्लेटफार्म की चौड़ाई को बढाया गया है। इसके अतिरिक्त रैतिक परेड में विशिष्ट महानुभावों के सम्मिलित होने के दृष्टिगत पार्किंग एंव सुरक्षा व्यवस्था के प्रभावी इन्तजाम के लिए कार्ययोजना तैयार की गयी है। साथ ही अन्य व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के लिए सम्बन्धित विभागों से समन्वय स्थापित किया जा रहा है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।