Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 20, 2026

विभिन्न दलों और संगठनों के प्रतिनिधियों ने रेहड़ी पटरी वालों के उत्पीड़न के खिलाफ किया प्रदर्शन

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में विभिन्न दलों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने रेहड़ी पटरी वालों के उत्पीड़न के खिलाफ जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिलाधिकारी से भेंटकर उत्पीड़न रोकने और देहरादून में वेंडर जोन घोषित करने की मांग की गई। इस मौके पर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मांग की कि रेहड़ी पटरियों वालों की समस्याओं के संदर्भ में एक बैठक बुलाई जाए। साथ ही वेंडर जोन बनने तक इनको रोजगार करने से ना रोकने का अनुरोध किया गया। इस पर जिलाधिकारी ने न्यायोचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

प्रदर्शन में सीपीएम के सचिव अनन्त आकाश, सीआईटीयू जिला महान्त्री लेखराज, भीम आर्मी के महानगर अध्यक्ष आजम खान,आयूपी के केन्द्रीय अध्यक्ष नवनीत गुंसाई, एआईएलयू के महामंत्री शम्भू प्रसाद ममंगाई, उत्तराखंड आन्दोलनकारी परिषद के प्रवक्ता चिन्तन सकलानी, जगमोहन सिंह, प्रभात डंडरियाल, फिरोज, सन्दीप, बीरपाल, शरण, रेमान, दीपक राय, अनिल, शैलेन्द्र, गुरू प्रसाद, सलीम, संजय, फरमान, महेंद्र राय, डिम्पल, विपिन, मन्नू, तरविंदर, रिजवान, फरमान आदि बड़ी संख्या रेहड़ी पटरी वाले व्यवसाय शामिल थे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।