Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

एम्स में हिंदी कार्यशाला में शामिल हुए कई विभागों के प्रतिनिधि

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश के तत्वावधान में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति नराकास (हरिद्वार) की हिन्दी कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें नगर क्षेत्र व पर्वतीय क्षेत्रों से विभिन्न राजकीय विभागों के प्रतिनिधि शामिल हुए। शुक्रवार को नराकास की ओर से आयोजित कार्यशाला का अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश की संकायाध्यक्ष (शैक्षिक) प्रोफेसर जया चतुर्वेदी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी (राजभाषा अधिकारी) शशिकांत व नराकास के सचिव पंकज कुमार शर्मा ने संयुक्तरूप से उद्घाटन किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यशाला में ऋषिकेश नगर क्षेत्र तथा पर्वतीय क्षेत्र के विभिन्न केंद्रीय संस्थानों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। जिनमें टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड, 6 माउंटेन आर्टी ब्रिगेड, ग्रेफ 531टीसी, जवाहर नवोदय विद्यालय पौड़ी गढ़वाल, इन्कम टैक्स विभाग ऋषिकेश तथा के. वी. आईडीपीएल ऋषिकेश आदि संस्थान शामिल हैं। नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की कार्यशाला का आयोजन चार सत्रों में किया गया। प्रथम सत्र व द्वितीय सत्र में डॉ. नरेश मोहन ने हिन्दी का विस्तार विषय तथा तृतीय तथा चतुर्थ सत्र में सुश्री अरुणा ज्योति ने कंठस्थ टूल विषय पर व्याख्यान दिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

संकायाध्यक्ष (शैक्षिक) प्रो. जया चतुर्वेदी ने कार्यशाला में आए हुए सभी प्रतिभागियों से हिन्दी में कार्य करने का आह्वान किया। कहा कि हमें राजभाषा हिंदी की श्रीवृद्घि के लिए कार्यालयी कार्यों में सरल हिन्दी का प्रयोग करना चाहिए। संस्थान के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी (राजभाषा अधिकारी) शशिकांत ने सभी प्रतिभागियों को हिन्दी में ही सरकारी कामकाज को करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हिन्दी में कार्य करना आसान है, इस दिशा में महज एक पहल करने की आवश्यकता है। ​जिसके लिए सभी को संकल्पबद्घ प्रयास करने चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *