एसजीआरआर पीजी कॉलेज और बैरकपुर राष्ट्र गुरु सुरेंद्रनाथ कॉलेज के बीच एमओयू का नवीनीकरण
आज 24 मई को श्री गुरू राम राय पीजी कॉलेज पथरी बाग देहरादून और बैरकपुर राष्ट्र गुरु सुरेंद्रनाथ कॉलेज बैरकपुर कोलकाता के मध्य मेमोरेंडम आफ अंडरस्टैंडिंग एमओयू का नवीनीकरण हुआ। इस एमओयू में यह प्रावधान किया गया है कि दोनों महाविद्यालय के शिक्षक छात्र आपस में शैक्षणिक भ्रमण के लिए एक दूसरे कॉलेज में आ जा सकते हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
गत वर्ष गुरु राम राय पीजी कॉलेज के कुछ शिक्षकों ने एवं बैरकपुर राजगुरु महाविद्यालय के कुछ शिक्षकों ने एक दूसरे महाविद्यालय का भ्रमण किया। ऐसे शैक्षणिक भ्रमण से एक दूसरे के महाविद्यालयों में हो रही प्रगति को शिक्षक जान पाते हैं। यहां पर विदित हो कि दोनों महाविद्यालय नैक द्वारा एक्रेडिटेड हैं और यूजीसी द्वारा कॉलेज विद पोटेंशियल फॉर एक्सीलेंस (CPE) स्टेटस लिए हुए हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
आज नवीनीकरण प्रमाण पत्रों पर बैरकपुर राष्ट्र गुरु सुरेंद्रनाथ कॉलेज के अध्यक्ष श्री देव राय चौधरी और वहां के प्राचार्य प्रोफेसर मोनोजित रे तथा श्री गुरु राम राय पीजी कॉलेज के प्राचार्य मेजर प्रदीप सिंह एवं डॉ संदीप नेगी ने हस्ताक्षर किए। एमओयू नवीनीकरण के पश्चात दोनों प्राचार्य ने आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में दोनों महाविद्यालयों के छात्र भी एक-दूसरे कॉलेज का शैक्षणिक भ्रमण के साथ साथ राज्यों की संस्कृति एवं विरासत की भी जानकारी प्राप्त करेंगे। इस अवसर पर महाविद्यालय के मुख्य नियंता डॉ हर्षवर्धन पंत, डॉ हरीश जोशी, डॉ बी एस रावत एवं राकेश ढोंडियाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब (subscribe) कर सकते हैं।



