Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

नीट यूजी की परीक्षा में अधिकतम आयु सीमा को हटाया

देश में चिकित्सा शिक्षा के शीर्ष नियामक निकाय, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने कहा है कि सभी उम्मीदवारों के लिए स्नातक मेडिकल प्रवेश परीक्षा, एनईईटी-यूजी में उपस्थित होने के लिए अधिकतम आयु सीमा हटा दी गई है।

देश में चिकित्सा शिक्षा के शीर्ष नियामक निकाय, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने कहा है कि सभी उम्मीदवारों के लिए स्नातक मेडिकल प्रवेश परीक्षा, एनईईटी-यूजी में उपस्थित होने के लिए अधिकतम आयु सीमा हटा दी गई है। इससे पहले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 25 वर्ष और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 30 वर्ष थी।
आयोग के सचिव डॉ पुलकेश कुमार ने कहा कि पिछले साल अक्टूबर में हुई चौथी एनएमसी बैठक में निर्णय लिया गया था। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) को संबोधित एक पत्र में डॉ कुमार ने एजेंसी से एनईईटी यूजी के सूचना बुलेटिन से अधिकतम आयु मानदंड को हटाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि चौथी एनएमसी बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि नेट यूजी परीक्षा में उपस्थित होने के लिए कोई निश्चित अधिकतम आयु सीमा नहीं होनी चाहिए। इसलिए, सूचना बुलेटिन को उसके हिसाब से संशोधित किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *