Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 11, 2026

जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी को हटाना राज्य सरकार की होगी हारः धीरेंद्र प्रताप

उत्तराखंड में चमोली जिला पंचायत की अध्यक्ष रजनी भंडारी को तानाशाही पूर्ण तरीके से हटाए जाने के मामले में राज्य सरकार की हार होगी। उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष और प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जबकि इतने अलोकतांत्रिक ढंग से एक चुनी हुई जिला पंचायत के अध्यक्ष को उसके पद से बेदखल कर दिया गया है। उन्होंने कहा की इस मामले में जो आरोप लगाए गए हैं, वह सतही हैं और बिना जांच किए उन पर कार्रवाई किया जाना कानून का मजाक है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि इस मामले पर नैनीताल हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा। उन्हें पूर्ण विश्वास है इस मामले में भाजपा की तानाशाह सरकार की हार होगी। धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि मध्य प्रदेश से लेकर कर्नाटक तक सभी जगह भाजपा के नेतृत्व में चुने हुए नुमाइंदों को बेदखल करने का काम किया है, जो कि 200 साल की आजादी की लड़ाई के बाद आजाद भारत में बनाए गए संविधान का मजाक है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

धीरेंद्र प्रताप ने कहा इस कार्रवाई का किया जाना बहुत ही दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। ये ऐसा समय था जब इस जिले के एक बहुत प्रमुख क्षेत्र जोशीमठ में लोग सरकार की तरफ मदद के लिए टकटकी लगाए देख रहे हैं। ऐसे में उसकी पसंद की चुनी हुई स्थानीय सरकार को दादागिरी से हटा दिया गया है। इस मामले में राज्य के प्रथम नागरिक और संविधान के संरक्षक राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से हस्तक्षेप की मांग की है। इस मामले में जिला पंचायत अध्यक्ष को बहाल किए जाने की अपील की है।