Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

जयंती पर पूर्व मेयर एवं दिवंगत सांसद मनोरमा डोबरियाल शर्मा को किया गया याद, पूर्व सीएम हरीश रावत ने बताया संघर्ष का प्रतीक

देहरादून नगर निगम की पूर्व मेयर एवं पूर्व सांसद (राज्यसभा सदस्य) स्व. मनोरमा डोबरियाल शर्मा को उनकी जयंती पर याद किया गया। इस मौके पर कचहरी रोड स्थित कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।

देहरादून नगर निगम की पूर्व मेयर एवं पूर्व सांसद (राज्यसभा सदस्य) स्व. मनोरमा डोबरियाल शर्मा को उनकी जयंती पर याद किया गया। इस मौके पर कचहरी रोड स्थित कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम से पूर्व सीएम हरीश रावत वर्चुअली जुड़े। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दिवंगत सांसद मनोरमा डोबरियाल शर्मा का उत्तराखंड की प्रथम महिला मेयर के रूप में देहरादून व उत्तराखंड को विश्व पटल पर पहचान दिलाने में अतुलनीय योगदान रहा है। राज्य निर्माण आंदोलन में पुलिस की लाठियां खाने के साथ ही उन्हें कई बार हमने जेल जाते देखा। राज्यसभा चुने जाने के बाद उन्होने अपने अल्पकाल में राज्य से जुड़े विभिन्न मुददों को राज्यसभा में जोरदार ढंग से उठाया। महिलाओं को संगठित करने में व राज्य की समस्याओं के संघर्ष के प्रतिक के रुप में उनको जाना जाता है।

उन्होने कहा कि आज मैं बहुत वेदना पूर्वक कहता हूं कि बेशक वो आज हमारे बीच में नही है, पर उनके सपनों को पूरा करने का काम हम करेगें। स्वरोजगार में लगी हुई दर्जनों महिलाओं को उनके रोजगार स्थल पर जाकर जयकृत कण्ड़वाल, ललित जोशी व सुनील कुमार बांगा ने संयुक्त रुप से शाल उड़ाकर, पुष्प प्रदान कर व वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गिरधर पंड़ित, स्वतंत्रता सेनानी परिवार से राकेश ड़ोभाल, राजेन्द्र प्रसाद, मीना बिष्ट, रेखा ड़िंगरा, कुलदीप प्रसाद डोबरियाल, राजकुमारी काजल, प्रियंका, ज्योति, लक्ष्मी, कवर जहां, राजेन्द्र सिंह, योगेश भटनागर, तुषार भटनागर विशेष रुप से उपस्थित रहे।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।