राहत भरी खबरः कल से देहरादून सहित पूरे उत्तराखंड में होगी बारिश, पहाड़ों पर गिरेगी बर्फ, होगी ओलावृष्टि, गर्मी से मिलेगी राहत
तपती गर्मी से जूझ रहे उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्र में भी जल्द राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग का पूर्वामान है कि कल से देहरादून सहित राज्यभर के जिलों में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही मैदानी जिलों में गर्मी से हल्की राहत भी मिल सकती है। वहीं, पर्वतीय जिलों में अधिकांश जगह सालभर मौसम ठंडा रहता है। अब अनुमान है कि कल से ऊंचाई वाले क्षेत्र में बर्फबारी भी हो सकती है। फिलहाल आज बुधवार 27 मई की सुबह से ही राजधानी देहरादून सहित कई क्षेत्र में धूप खिली हुई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक, 27 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। शेष जिले शुष्क रह सकते हैं। 28 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, देहरादून, टिहरी, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में अनेक स्थानों पर और राज्य के शेष जिलों में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। चार हजार मीटर या उससे अधिक की ऊंचाई पर बर्फबारी भी हो सकती है। 29 मई को राज्य के जिलों में अधिकांश स्थानों पर इसी तरह बारिश के दौर चलेंगे। 3800 मीटर या अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी की संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
30 मई को राज्य के जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 31 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम, शेष जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। एक जून को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम, शेष जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। दो जून को राज्यभर के जिलों में कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
आने वाले दिनों में गिरेगा तापमान
मौसम विभाग का कहना है कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के जिलों में तापमान सामान्य से अधिक रहा। अब अनुमान है कि अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। इसके बाद अगले तीन से पांच दिन के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे धीरे तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
पांच दिन का मौसम अलर्ट
मौसम विभाग ने 27 मई के लिए उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। 28 मई के लिए उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में, 29 मई के लिए राज्य के उक्त जिलों के साथ ही टिहरी देहरादून में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, 40 से 50 किलोमीटर या 60 किलोमीटर तक तेज हवाएं चलने की संभावना, कहीं कहीं भारी बारिश की संभावना का ओरेंज अलर्ट जारी किया है। शेष जिलों में येलो अलर्ट है। 30 मई को राज्य के जिलों में, 31 मई को पर्वतीय जिलों के लिए येलो अलर्ट है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
देहरादून का तापमान
बुधवार 27 मई की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे तक देहरादून का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने की संभावना है। 28 से तीन मई तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 34, 31, 27, 29, 32, 33, 32 डिग्री रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 22, 21, 21, 22, 23, 24, 23 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


