Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 8, 2026

उत्तराखंड में कोरोना से दैनिक मौत के आंकड़ों में राहत, नए संक्रमित भी हुए कम

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या कम होने का सिलसिला जारी है। साथ ही मौत के आंकड़े भी भी राहत देने वाले कहे जा सकते हैं।

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या कम होने का सिलसिला जारी है। साथ ही मौत के आंकड़े भी भी राहत देने वाले कहे जा सकते हैं। सोमवार सात फरवरी की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 624 नए संक्रमित मिले। इस अवधि में दो लोगों को कोरोना से मौत हुई। एक दिन पहले रविवार छह फरवरी को कोरोना के 585 नए संक्रमित मिले थे और नौ लोगों की कोरोना से जान गई। उत्तराखंड में रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू है। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो सोमवार को 1350 केंद्रों में 49186 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।
उत्तराखंड में कोरोना की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

2022.02.07 Health Bulletin
कोरोना से अब तक 7620 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 85076 हो गई है। इनमें से 69979 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 4062 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 12239 है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7620 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 202 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इस अवधि में मौत की दर 0.24 फीसद है। इस अवधि में रिकवरी दर 82.25 फीसद है। कोरोना से अब तक कुल 430163 लोग प्रदेश में संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 401129 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।