उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमण से राहत, 93वें दिन भी नहीं हुई कोई मौत
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में राहत है। साथ ही 93वें दिन भी किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई। बुधवार 28 दिसंबर की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के दो नए संक्रमित मिले। इससे एक दिन पहले मंगलवार 27 दिसंबर को पांच नए संक्रमित मिले थे। यदि टीकारण की बात की जाए तो बुधवार को 82 केंद्रों में 542 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। ये संख्या काफी कम है। क्योंकि अभी बूस्टर डोज मात्र 25 फीसद लोगों को ही लगी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)उत्तराखंड की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें, (खबर आगे भी जारी)-2022.12.28 Health Bulletin
कोरोना से अब तक 7751 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 104594 है। इनमें से 100432 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान एक मरीज स्वस्थ हुआ। एक्टिव मरीजों की संख्या 28 है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7751 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 333 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। मौत की दर 0.32 फीसद है। रिकवरी दर 96.02 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



