Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

जीजीआईसी में करियर जागरूकता कार्यशाला, छात्राओं को रोजगार के अवसरों की दी गई जानकारी

देहरादून स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) कौलागढ़ में एनएसडीसी से संबद्ध कौशल विकास संस्था लर्न्ट स्किल्स लिमिटेड की ओर से करियर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं को वर्तमान समय में उपलब्ध विभिन्न करियर एवं रोजगार अवसरों की जानकारी देना था। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यशाला के दौरान लर्न्ट स्किल्स की टीम ने छात्राओं को देश एवं विदेश में रोजगार की संभावनाओं से अवगत कराया। विशेष रूप से जापान में टीआईटीपी, एसएसडब्ल्यू योजना के अंतर्गत उपलब्ध ओवरसीज जॉब अवसरों की विस्तृत जानकारी दी गई। लर्न्ट स्किल्स लिमिटेड से जुड़े हॉस्पिटैलिटी विशेषज्ञ संजीव बिंजोला ने हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में करियर की संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को इस क्षेत्र में भविष्य निर्माण के लिए प्रेरित किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

वहीं ओवरसीज ट्रेनिंग डिवीजन की प्रिया डोभाल ने विभिन्न विदेशी देशों में उपलब्ध नौकरियों की जानकारी दी तथा विदेशी भाषा सीखने के महत्व पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या शिवानी पेटवाल सहित शिक्षिकाएँ अनुपमा ममगाईं, सीमा बिष्ट एवं विजयलक्ष्मी नैथानी उपस्थित रहीं। छात्राओं ने कार्यशाला में सक्रिय सहभागिता करते हुए करियर से जुड़े प्रश्न पूछे। कार्यशाला के माध्यम से छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने एवं सही करियर विकल्प चुनने के लिए प्रेरणा मिली।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *