Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 20, 2026

भारत में कोरोना के नए संक्रमण से राहत, मौत के नए केस में भी आई कमी

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमितों में कमी दर्ज की गई। अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी कोरोना की रिपोर्ट को लेकर गंभीरता कम ही नजर आ रही है। आरोग्य सेतु आठ दिसंबर के बाद से अपडेट नहीं है। वहीं, उत्तराखंड में भी पिछले कई दिनों से स्वास्थ्य विभाग ने मीडिया को रिपोर्ट जारी करना बंद कर दिया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मंगलवार 20 दिसंबर की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 110 नए संक्रमित मिले। इस दौरान तीन मौत दर्ज की गई। इनमें दो पुरानी मौतों को जोड़ा गया है। अब देश में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 530677 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 178 लोग कोरोना से स्वस्थ हुए। अब तक देश में कोरोना से कुल 44142032 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 3490 है। सोमवार को देशभर में 47431 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। अब तक कुल 2200092109 वैक्सीनेशन हो चुका है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पिछले सात दिन के आंकड़े
देश में सोमवार 19 दिसंबर को कोरोना के 133 नए संक्रमित और दो मौत, रविवार 18 दिसंबर को कोरोना के 172 नए संक्रमित और पांच मौत, शनिवार 17 दिसंबर को 164 नए संक्रमित और चार मौत, शुक्रवार 16 दिसंबर को कोरोना के 162 नए संक्रमित और शून्य मौत, गुरुवार 15 दिसंबर को कोरोना के 197 नए संक्रमित और पांच मौत, बुधवार 14 दिसंबर को कोरोना के 152 नए संक्रमित और शून्य मौत, मंगलवार 13 दिसंबर को कोरोना के 114 नए संक्रमित मिले और शून्य मौत, सोमवार 12 दिसंबर को कोरोना के 159 नए संक्रमित और शून्य मौत दर्ज की गई थी।