Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों से राहत, सैंपलिंग की गति धीमी, टीकाकरण संतोषजनक

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों से तो राहत है, लेकिन सैंपलिंग की गति भी धीमी है। राहत की बात ये है कि लगातार चौथे दिन भी किसी की कोरोना से मौत नहीं हुई।

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों से तो राहत है, लेकिन सैंपलिंग की गति भी धीमी है। राहत की बात ये है कि लगातार चौथे दिन भी किसी की कोरोना से मौत नहीं हुई। शुक्रवार को 13487 लोगों के सैंपल लिए गए। एक दिन पहले गुरुवार को 13188 सैंपल लिए गए। ये आंकड़े कम हैं। शुक्रवार 12 नवंबर की शाम को स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11 नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले गुरुवार 11 नवंबर को कोरोना के 13 नए संक्रमित मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो फिलहाल संतोषजनक है। शुक्रवार को 1078 केंद्रों में 57219 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू की बजाय अब कोरोना प्रतिबंध (covid restriction) है। इसकी अवधि 20 नवंबर तक है। अब इसमें संशोधन किया गया है। शादी समारोह सहित अन्य आयोजनों में सौ फीसद क्षमता से लोग उपस्थित हो सकेंगे।
उत्तराखंड में कोरोना की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

2021.11.12 Health Bulletin
अब तक कुल 7403 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343998 हो गई है। इनमें से 330289 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान नौ लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 147 है। अब तक प्रदेश में कुल 7403 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.15 फीसद पर स्थिर है। रिकवरी रेट 96.02 फीसद हो गया है। सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।
ब्लैक फंगस से राहत
उत्तराखंड में ब्लैक फंगस के नए केस थम से गए हैं। शुक्रवार को ब्लैक फंगस का कोई केस नहीं मिला। किसी मरीज की मौत नहीं हुई। अब तक विभिन्न अस्पतालों में ब्लैक फंगस के 590 मामले दर्ज किए गए। इनमें अब तक 133 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। 381 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।