Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों से राहत, कंटेनमेंट जोन दो से बढ़कर हुए चार

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमितों की संख्या में कमी दर्ज की गई। वहीं, एक जिला रुद्रप्रयाग ही कोरोनामुक्त है।

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमितों की संख्या में कमी दर्ज की गई। वहीं, एक जिला रुद्रप्रयाग ही कोरोनामुक्त है। साथ ही कंटेनमेंट जोन की संख्या अब बढ़कर चार हो गई। इनमें दो देहरादून में, एक नैनीताल और एक उधमसिंह नगर में है। शुक्रवार तीन दिसंबर की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 10 नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले गुरुवार दो दिसंबर को 17 नए संक्रमित मिले थे। ये लगातार चौथा दिन है, जब किसी की प्रदेश में कोरोना से मौत नहीं हुई। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो शुक्रवार को 1032 केंद्रों में 62696 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।
उत्तराखंड में कोरोना की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

2021.12.03 Health Bulletin
अब तक कुल 7408 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344335 हो गई है। इनमें से 330571 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान पांच लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 187 है। अब तक प्रदेश में कुल 7408 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.15 फीसद पर स्थिर है। रिकवरी रेट 96.00 फीसद है। सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।