Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 12, 2026

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों से राहत, नहीं हुई किसी की मौत, उत्तराखंड 22 दिन से कोरोनामुक्त

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। नए संक्रमितों की संख्या में पिछले दिन की अपेक्षा ज्यादा अंतर नहीं है। वहीं, उत्तराखंड में राहत है। शुक्रवार एक सितंबर की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 49 नए संक्रमित मिले। इस दौरान किसी की मौत दर्ज नहीं की गई। ऐसे में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 531930 पर स्थिर है। पिछले 24 घंटे में 71 मरीज कोरोना से स्वस्थ हुए। स्वस्थ होने वालों का कुल आंकड़ा अब 44463788 हो गया है। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 1498 है। गुरुवार को देशभर में 252 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। अब तक कुल 220,67,67,852 वैक्सीनेशन हो चुका है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सात दिन के आंकड़े
देश में गुरुवार 31 अगस्त को कोरोना के 50 नए संक्रमित और एक मौत, बुधवार 30 अगस्त को कोरोना के 61 नए संक्रमित और शून्य मौत, मंगलवार 29 अगस्त को कोरोना के 23 नए संक्रमित और शून्य मौत, सोमवार 28 अगस्त को कोरोना के 70 नए संक्रमित और एक मौत, रविवार 27 अगस्त को कोरोना के 44 नए संक्रमित और शून्य मौत, शनिवार 26 अगस्त को कोरोना के 60 नए संक्रमित और एक मौत, शुक्रवार 25 अगस्त को कोरोना के 73 नए संक्रमित और एक मौत दर्ज की गई थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड 22वें दिन भी कोरोनामुक्त
उत्तराखंड में लगातार 22वें दिन लगातार गुरुवार 31 अगस्त को भी कोरोनामुक्त रहा। राज्य में एक्टिव केस शून्य हैं। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7768 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब (subscribe) कर सकते हैं।