Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 26, 2026

धनतेरस के दिन उत्तराखंड में कोरोना से राहत, नहीं हुई किसी की मौत, कोविड प्रतिबंध में दी ये छूट

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में फिलहाल राहत है। धनतेरस के दिन भी कोरोना से राहतच मिली और किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई। टिहरी और रुद्रप्रयाग जिले कोरोना मुक्त हैं।

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में फिलहाल राहत है। धनतेरस के दिन भी कोरोना से राहतच मिली और किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई। टिहरी और रुद्रप्रयाग जिले कोरोना मुक्त हैं। मंगलवार दो नवंबर की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना के सात नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले सोमवार एक नवंबर को कोरोना के आठ नए संक्रमित मिले थे। प्रदेश के 11 जिलों में  एक भी नया संक्रमित नहीं मिला। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो मंगलवार को 1017 केंद्रों में 40156 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू की बजाय अब कोरोना प्रतिबंध (covid restriction) है। इसकी अवधि 20 नवंबर तक है। अब इसमें संशोधन किया गया है। शादी समारोह में भी सौ फीसद क्षमता से लोग उपस्थित हो सकेंगे।
इसमें कहा गया है कि 20 नवंबर तक लागू कोरोना प्रतिबंधों में नियमों में कुछ संशोधन किए गए हैं। इसके तहत अब विवाह समारोह में सौ फीसद क्षमता के साथ लोगों को कोरोना प्रोटोकाल के तहत शामिल होने की अमुमति है। कोचिंग सेंटरों को भी सौ फीसद क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दे दी गई है। राजनीतिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक, मनोरंजन व अन्य कार्यक्रमों के आयोजन के साथ ही अन्य कई मामलों में भी सौ फीसदी क्षमता की अनुमति दी गई है।
कोविड प्रतिबंध में संशोधन देखने को नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-

Amendment in Covid restrictions
उत्तराखंड में कोरोना की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

2021.11.02 Health Bulletin
अब तक कुल 7401 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343911 हो गई है। इनमें से 330209 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान आठ लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 151 है। अब तक प्रदेश में कुल 7401 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.15 फीसद पर स्थिर है। रिकवरी रेट 96.02 फीसद हो गया है। सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।
ब्लैक फंगस से राहत
उत्तराखंड में ब्लैक फंगस के नए केस थम से गए हैं। मंगलवार को ब्लैक फंगस का कोई केस नहीं मिला। किसी मरीज की मौत नहीं हुई। अब तक विभिन्न अस्पतालों में ब्लैक फंगस के 590 मामले दर्ज किए गए। इनमें अब तक 133 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। 381 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।