Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 28, 2026

उत्तराखंड में कोरोना से राहत, लगातार दूसरे दिन नहीं हुई किसी की मौत, टीकाकरण घटा

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में फिलहाल राहत है। लगातार दूसरे दिन भी कोरोना से किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई। टिहरी और रुद्रप्रयाग जिले कोरोना मुक्त हैं।

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में फिलहाल राहत है। लगातार दूसरे दिन भी कोरोना से किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई। टिहरी और रुद्रप्रयाग जिले कोरोना मुक्त हैं। बुधवार तीन नवंबर की शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के सात नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले मंगलवार दो नवंबर को भी सात नए संक्रमित मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो बुधवार को 524 केंद्रों में 13827 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। ये संख्या काफी कम है। एक दिन पहले मंगलवार को 1017 केंद्रों में 40156 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए थे। प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू की बजाय अब कोरोना प्रतिबंध (covid restriction) है। इसकी अवधि 20 नवंबर तक है। अब इसमें संशोधन किया गया है। शादी समारोह सहित अन्य आयोजनों में सौ फीसद क्षमता से लोग उपस्थित हो सकेंगे।
उत्तराखंड में कोरोना की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

2021.11.03 Health Bulletin
अब तक कुल 7401 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343918 हो गई है। इनमें से 330218 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान नौ लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 149 है। अब तक प्रदेश में कुल 7401 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.15 फीसद पर स्थिर है। रिकवरी रेट 96.02 फीसद हो गया है। सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।
ब्लैक फंगस से राहत
उत्तराखंड में ब्लैक फंगस के नए केस थम से गए हैं। बुधवार को ब्लैक फंगस का कोई केस नहीं मिला। किसी मरीज की मौत नहीं हुई। अब तक विभिन्न अस्पतालों में ब्लैक फंगस के 590 मामले दर्ज किए गए। इनमें अब तक 133 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। 381 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।