त्योहारी सीजन में कोरोना से राहत, भारत में घटे नए कोरोना संक्रमित, उत्तराखंड में नहीं हुई कोई मौत
त्योहारी सीजन में कोरोना के नए संक्रमण से फिलहाल राहत नजर आ रही है। इसके बावजूद सावधानी बरतने की भी जरूरत है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचना होगा। मास्क और शारीरिक दूरी का पालन करना भी जरूरी है। तभी हम कोरोना की तीसरी लहर को थाम कर रखेंगे। ये काम सामूहिक प्रयास से ही संभव है। मंगलवार 26 अक्टूबर की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 12428 नए केस सामने आए जो कि पिछले 238 दिनों में सबसे कम है। वहीं 24 घंटे में कोरोना से 356 लोगों की मौत हुई है। रिकवरी रेट 98.19 फीसद है। जो कि पिछले मार्च 2020 से सबसे अधिक है। पिछले 24 घंटे में 15951 कोरोना मरीज ठीक हुए। कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या 33583318 हो चुकी है। भारत में सक्रिय मामलों की संख्या 163816 है। जो कि पिछले 241 दिनों में सबसे कम है। पिछले 24 घंटे में 6475733 वैक्सीनेशन हो चुका है। अब तक कुल 1029401119 वैक्सीनेशन हो चुका है।पिछले सात दिनों के आंकड़े
देश में सोमवार 25 अक्टूबर को कोरोना के 14306 नए केस और 443 लोगों की मौत, रविवार 24 अक्टूबर को देश में 15906 नए कोरोना के मामले और 561 मरीजों की मौत, शनिवार 23 अक्टूबर को कोरोना वायरस के 16326 नए मामले और 666 लोगों की मौत, शुक्रवार 22 अक्टूबर को कोविड-19 के 15786 नए मामले और 231 मरीजों की मौत, गुरुवार 21 अक्टूबर को कोरोना के 18454 नए मामले, बुधवार 20 अक्टूबर को कोरोना के 14623 नए केस और 197 लोगों की मौत, मंगलवार 19 अक्टूबर को कोरोना के 13,058 नए केस और 164 लोगों की मौत हुई थी।
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव जारी
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में हल्का उतार चढ़ाव जारी है। उत्तराखंड के तीन जिले कोरोना मुक्त हैं। इन जिलों में बागेश्वर, टिहरी और उत्तरकाशी हैं। यहां एक भी संक्रमित नहीं है। सोमवार 25 अक्टूबर की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11 नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले रविवार 24 अक्टूबर को कोरोना के छह नए संक्रमित मिले थे। राहत की बात ये है कि सोमवार को किसी की कोरोना से मौत नहीं हुई। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो सोमवार को 1030 केंद्रों में 39476 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू की बजाय अब कोरोना प्रतिबंध (covid restriction) लगाया गया है। इसकी अवधि 20 नवंबर तक है।
उत्तराखंड में कोरोना की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-
2021.10.25 Health Bulletin
अब तक कुल 7399 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343832 हो गई है। इनमें से 330137 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 16 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 156 है। अब तक प्रदेश में कुल 7399 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.15 फीसद पर स्थिर है। रिकवरी रेट 96.02 फीसद हो गया है। सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।
ब्लैक फंगस से राहत
उत्तराखंड में ब्लैक फंगस के नए केस कम मिल रहे हैं। सोमवार को ब्लैक फंगस का कोई केस नहीं मिला। किसी मरीज की मौत नहीं हुई। अब तक विभिन्न अस्पतालों में ब्लैक फंगस के 590 मामले दर्ज किए गए। इनमें अब तक 133 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। 381 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।



