Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 16, 2026

भारत में कोरोना से राहत जारी, उत्तराखंड में भी यही स्थिति

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में राहत जारी है। यही स्थिति उत्तराखंड में भी है। सोमवार पांच दिसंबर की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 224 नए संक्रमित मिले। इस दौरान दो मरीजों की मौत दर्ज की गई। ये मौत भी पुरानी जोड़ी गई हैं। अब देश में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 530630 हो गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 319 लोग स्वस्थ हुए। अब तक कुल 44138554 लोग कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 4434 है। रविवार को देशभर में 7276 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। अब तक कुल 2199437816 वैक्सीनेशन हो चुका है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पिछले सात दिन के आंकड़े
देश में रविवार चार दिसंबर को कोरोना के 226 नए संक्रमित और एक मरीज की मौत, शनिवार तीन दिसंबर को कोरोना के 252 नए संक्रमित और तीन लोगों की मौत, शुक्रवार दो दिसंबर को कोरोना के 275 नए संक्रमित और दो लोगों की मौत, गुरुवार एक दिसंबर को 289 नए संक्रमित और दो मौत दर्ज, बुधवार 30 नवंबर को कोरोना के 277 नए संक्रमित और पांच मरीजों की मौत, मंगलवार 29 नवंबर को कोरोना के 215 नए संक्रमित और एक मरीज की मौत, सोमवार 28 नवंबर को कोरोना के 291 नए संक्रमित और चार लोगों की मौत दर्ज की गई थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में 69वें दिन भी नहीं हुई किसी मरीज की मौत
उत्तराखंड में कोरोना के संक्रमण से राहत जारी है। साथ ही राहत की बात ये भी है कि 69वें दिन भी किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई। रविवार चार दिसंबर की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना का एक भी नया मरीज नहीं मिला। इससे एक दिन पहले शनिवार तीन को एक नया संक्रमित मिला था। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कोरोना से अब तक 7751 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 104507 है। इनमें से 100346 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान एक मरीज स्वस्थ हुआ। एक्टिव मरीजों की संख्या 28 है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7751 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 333 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इस अवधि में मौत की दर 0.32 फीसद है। इस अवधि में रिकवरी दर 96.02 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।