रिलायंस रिटेल ने खरीदा हिमालय के प्राकृतिक उत्पादों पर आधारित स्किनकेयर ब्रांड ‘पहाड़ी लोकल’
रिलायंस रिटेल लिमिटेड ने भारतीय ब्यूटी और वेलनेस ब्रांड पहाड़ी लोकल और उसके कारोबार का अधिग्रहण कर लिया है। यह ब्रांड पहाड़ी गुडनेस प्राइवेट लिमिटेड के तहत संचालित होता था और हिमालयी प्राकृतिक सामग्री पर आधारित उत्पादों के लिए जाना जाता है। कंपनी ने कहा कि इस अधिग्रहण के जरिये रिलायंस रिटेल अपने ब्यूटी और पर्सनल केयर पोर्टफोलियो को मजबूत करेगी और ऐसे भारतीय ब्रांडों को बढ़ावा देगी जिनकी पहचान पारंपरिक ज्ञान, प्राकृतिक सामग्री और टिकाऊ उत्पादन से जुड़ी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस मौके पर रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ईशा अंबानी ने कहा कि ‘पहाड़ी लोकल’ हिमालयी वेलनेस परंपराओं और सोर्सिंग से जुड़ा एक विशिष्ट ब्रांड है। रिलायंस रिटेल अपने ओम्नी-चैनल नेटवर्क और रिटेल प्लेटफॉर्म के जरिए इस ब्रांड को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए उत्साहित है, साथ ही इसकी मौलिक पहचान और गुणवत्ता को बनाए रखा जाएगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
2018 में स्थापित ‘पहाड़ी लोकल’ हिमालयी क्षेत्रों से प्राप्त प्राकृतिक सामग्री पर आधारित स्किनकेयर और वेलनेस उत्पाद बनाता है। ब्रांड लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों के साथ काम करता है और स्थानीय आजीविका को बढ़ावा देने से जुड़ी पहल भी करता है। इसके उत्पादों में गुट्टी का तेल (एप्रिकॉट कर्नेल ऑयल) प्रमुख सामग्री के रूप में इस्तेमाल होता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
अधिग्रहण के बाद भी ‘पहाड़ी लोकल’ की संस्थापक टीम, ब्रांड की रचनात्मक दिशा और उत्पाद विकास में सक्रिय भूमिका निभाती रहेगी। रिलायंस रिटेल अपने व्यापक रिटेल नेटवर्क और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए इस ब्रांड के विस्तार को गति देने की योजना बना रही है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


