Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 15, 2026

संजीव शर्मा के काव्य संग्रह ‘बहुत दूर तक …तेरा साथ’ का विमोचन, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष धस्माना बोले- साहित्य समाज का दर्पण

मानवीय संवेदनाओं, प्रकृति एवं पर्यावरणीय चिंताओं, अभाव व गरीबी समेत अनेक विषयों पर कवि एवं साहित्यकार संजीव शर्मा की ओर से लिखी गई कविता संग्रह ‘बहुत दूर तक तेरा साथ’ का विमोचन आज एक साहित्यिक गोष्ठी में किया गया। विमोचन मुख्य अतिथि एवं प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने शिव लोक कालौनी रायपुर में किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

67 कविताओं के बेहतरीन संग्रह पर बोलते हुए धस्माना ने कहा कि संजीव शर्मा जी ने जो कविताएं लिखी हैं, उनमें उनकी भावनाएं व उनकी संवेदनशीलता की झलक साफ दिखाई देती हैं। प्रकृति के साथ छेड़छाड़ व वनों के कटान से लेकर पशु पक्षी, महिला, पिता और अनेक विषयों सहित उन्होंने जिस भी विषय पर लिखा, उसने मन मस्तिष्क पर छाप छोड़ने का काम किया है। उन्होंने बहुत सरल व लोक भाषा में लिखा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

धस्माना ने कहा कि जो भी साहित्य लोक भाषा में लिखा जाता है वो समाज के लिए बहुत लाभदायक होता है। भगवान श्री राम की कथा महाऋषि वाल्मीकि ने रामायण की रचना कर भगवान राम के अवतरित होने से हज़ारों साल पहले कर दी थी। वहीं, भगवान राम की कथा जन जन की कथा तभी बनी जब गोस्वामी तुलसी दास जी ने लोक भाषा में रामचरित्र मानस के रूप में किया। धस्माना ने इस अवसर पर साहित्यकार मदन लाल शर्मा की मांग पर घोषणा की कि साहित्यिक व सामाजिक संस्था के संयोजकत्व में प्रति माह के अंतिम रविवार को एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन मंगला देवी इंटर कालेज के प्रांगण में होगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

फिल्म समीक्षक एवं इतिहासकार मनमोहन चढ़ा, वरिष्ठ साहित्यकार व्यंग्यकार मदन शर्मा, कवि राजेश पाल, साहित्यकार आनंद दीवान, कवि प्रदीप, वंदना, प्रधानाध्यापक अवतार सिंह चावला, प्रोफेसर करमजीत भाटिया, भजन गायिका करुणा चौहान, चंदा शर्मा, डॉक्टर दियांशा शर्मा, हरिद्वार से विदित शर्मा, रिया जोशी शिक्षक अर्चना ठाकुर, कीर्ति सोनी इस अवसर उपस्थित रहे।