Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 18, 2026

रेहाना परवीन बनी आप उत्तराखंड अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव, जोरदार स्वागत

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आम आदमी पार्टी लगातार पार्टी संगठन का विस्तार कर रही है। इसी कड़ी में उत्तराखंड के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ यूनुस चौधरी ने रेहाना परवीन को प्रदेश महासचिव पद पर मनोनीत किया।

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आम आदमी पार्टी लगातार पार्टी संगठन का विस्तार कर रही है। इसी कड़ी में उत्तराखंड के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ यूनुस चौधरी ने रेहाना परवीन को प्रदेश महासचिव पद पर मनोनीत किया। इसके बाद वह आप के प्रदेश कार्यालय पहुंची तो कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया गया।
इस दौरान आप युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष हिमांशु पुंडीर ने कहा कि आप पार्टी आने वाले चुनावों को लेकर पूरी तरह तैयार है। इसी कडी में पार्टी संगठन की मजबूती पर पूरा ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी का विस्तार प्रदेश में बहुत तेजी से हो रहा है और पूरे प्रदेश में लगातार लोग आप पार्टी से जुड़ते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में लोगों को नए विकल्प की तलाश है और आप पार्टी उनके लिए नए विकल्प के रुप में मौजूद है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी में युवाओं और मातृशक्ति के जुडने से जहां पार्टी को ताकत मिल रही है वहीं प्रदेश का नवनिर्माण भी आने वाले चुनावों के बाद सुनिश्चित हो जाएगा।
वहीं नई जिम्मेदारी मिलने के बाद रेहाना परवीन ने कहा कि पार्टी ने उन्हें बेहद अहम जिम्मेदारी दी है। इसके लिए वह पार्टी की मजबूती के लिए दिन रात मेहनत करेंगी। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य मातृशक्ति और युवाओं को पार्टी की नीतियों से अवगत कराना है। ताकि जनता अबकी बार कांग्रेस और बीजेपी के फरेब में ना फंस सके। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों का उन्हें नई जिम्मेदारी देने पर सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कर्नल कोठियाल के नेतृत्व में आप पार्टी मजबूती से चुनाव लडेगी और 70 विधानसभाओं पर अपनी ताकत दिखाकर सरकार बनाएगी।
इसके साथ ही आप विधानसभा प्रभारी डिंपल सिंह ने राजपुर में संगठन में बदलाव करते हुए नए संगठन मंत्री पर सुनील घाघट को राजपुर विधानसभा का नया संगठन मंत्री नियुक्त किया। आगामी चुनावों को देखते हुए और पार्टी को मजबूत करने के लिए यह बदलाव किया गया है। इस दौरान स्वागत समारोह कार्यक्रम में प्रचारक दिल्ली शहनाज़ हिंदुस्तानी, जोनल इंचार्ज अमित चौहान, प्रदेश प्रवक्ता नवीन पिरशाली, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा हिमांशु पुंडीर, दीपक सेलवान, सुधा पटवाल, सीमा कश्यप, काशिम चौधरी, चरण सिंह, रवि बांगिया, गज्जू रावत, रूपेंद्र मेहरा, सुरेश मेहरा, शूरुवीर, अब्दुल रहमान, वसीम अहमद, तस्लीम अहमद, धीरज कुमार, अब्दुल वाहिद, रेनू कटारिया, नेहा फातिमा, हसीना, तब्बसुम, राजेश, शहजाद अली सहित कई अन्य कार्यकर्ता व लोग मौजूद रहे।