Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 12, 2026

उत्तराखंड में प्रस्तावित विद्युत दरों को लेकर नियामक आयोग करेगा जन सुनवाई, शेड्यूल जारी

उत्तराखंड में प्रस्तावित विद्युत दरों के संबंध में विद्युत नियामक आयोग की ओर से जन सुनवाई आयोजित की जा रही है। आयोग के समक्ष उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लि., पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखण्ड लि, यूजेवीएन लि. तथा एसएलडीसी की ओर से वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए दायर एआरआर एवं टैरिफ प्रस्ताव वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए सहीकरण तथा वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए वार्षिक निष्पादन समीक्षा पर उपभोक्ताओं व अन्य सम्बन्धित संस्थाओं, व्यक्तियों से सुझावों / मतों को जानने के लिए नियामक आयोग ये जन सुनवाई आयोजित कर रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सचिव विद्युत नियामक आयोग के अनुसार प्रदेश में जन सुनवाई के प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 22 फरवरी 2023 को प्रातः 10:30 बजे से 01 बजे तक नगर निगम सभागार रुद्रपुर (उधम सिंह नगर), 24 फरवरी को प्रातः 10:30 बजे से 12: 30 बजे तक जिला पंचायत कार्यालय सभागार पिथौरागढ़, दिनांक 27 फरवरी को प्रातः 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक नगर पालिका परिसर सभागार श्रीनगर गढ़वाल तथा 01 मार्च में प्रातः 10:30 बजे से 01 बजे तक (उद्योग/अघरेलू श्रेणी उपभोक्ता) एवं अपरान्ह 03 बजे से सांय 5 बजे तक (उघोग/अघरेलू श्रेणी को छोडकर अन्य शेष सभी श्रेणी के उपभोक्ता) देहरादून स्थित उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग के विघुत नियामक भवन माजरा देहरादून के सुनवाई कक्ष में आयोजित की गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सचिव विद्युत नियामक आयोग ने बताया है कि टैरिफ दरों के प्रस्ताव के सम्बन्ध में यदि कोई भी व्यक्ति या संस्था अपना मत आयोग के समक्ष प्रस्तुत करना चाहते हैं तो वे जन सुनवाई में प्रतिभाग कर सकते हैं। टैरिफ याचिका प्रस्तावों का अवलोकन आयोग की वेबसाइट www.uerc.gov.in पर किया जा सकता है।