Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 19, 2026

डेंगू को लेकर पूर्व विधायक राजकुमार ने नगर आयुक्त से की शहर में बेहतर सफाई की मांग

उत्तराखंड के देहरादून में राजपुर विधानसभा से पूर्व विधायक राजकुमार ने नगर निगम देहरादून के नगर आयुक्त से डेंगू के मद्देनजर शहर में सफाई अभियान चलाने की मांग की। उन्होंने नगर आयुक्त को इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा। उन्होंने कहा कि एक माह पूर्व नगर निगम क्षेत्र में सभी वार्डों के निर्माण कार्य जैसे सडक, नाली, नाले एवं पुलिया के कार्य के टेंडर हुए थे। अभी तक उन कामों को स्वीकृति नहीं मिल पाई है, जो चिंताजनक है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि बरसात के कारण नगर निगम क्षेत्र में सभी वार्डों की सडके, नालियां, नाले क्षतिग्रस्त हैं। नालियों में पानी भरा हुआ है। उनकी सफाई नहीं हो पा रही है। इसके कारण डेंगू जैसी बीमारी फैल रही है। लोगों को दर दर भटकना पड रहा है। उन्होंने कहा कि सभी वार्डों के साथ ही प्रमुख चौराहों व गली मौहल्लों में दवा के छिडकाव के काम में नगर निगम तेजी लाए। साथ ही शहर में व्यापक सफाई अभियान चलाया जाए। ताकि, डेंगू जैसी बीमारी से आम जन को बचाया जा सके। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि इसके के साथ दून शहर की सफाई व्यवस्था खराब है। डोर टू डोर कूड़ा उठान नहीं हो पा रहा है। इससे बीमारी फैल रही है। बरसात से नगर निगम क्षेत्र की पोलों की अधिकांश लाईटें बंद हैं। इसे शीघ्र ही ठीक करवाया जाये। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही कोई ठोस पहल नहीं होगी तो आंदोलन किया जायेगा।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।