Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों में कमी दर्ज, उत्तराखंड कोरोनामुक्त

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमितों में कमी दर्ज की गई है। वहीं, उत्तराखंड कोरोनामुक्त है। शुक्रवार चार अगस्त की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 54 नए संक्रमित मिले। इस दौरान कोई मौत दर्ज नहीं की गई। ऐसे में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 531918 पर स्थिर है। पिछले 24 घंटे में 55 मरीज कोरोना से मुक्त हुए। ऐसे में कोरोना से स्वस्थ होने वालों की कुल आंकड़ा 44462406 हो गया है। वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 1532 है। गुरुवार को देशभर में 374 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। अब तक कुल 220,67,54,577 वैक्सीनेशन हो चुका है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सात दिन के आंकड़े
देश में गुरुवार तीन अगस्त को कोरोना के 77 नए संक्रमित और एक मौत, बुधवार दो अगस्त को कोरोना के 60 नए संक्रमित और शून्य मौत, मंगलवार एक अगस्त को कोरोना के 36 नए संक्रमित और शून्य मौत, सोमवार 31 जुलाई को कोरोना के 41 नए संक्रमित और एक मौत, रविवार 30 जुलाई को कोरोना के 52 नए संक्रमित और एक मौत, शनिवार 29 जुलाई को कोरोना के 50 नए संक्रमित और शून्य मौत, शुक्रवार 28 जुलाई को कोरोना के 52 नए संक्रमित और शून्य मौत दर्ज की गई थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कोरोनामुक्त है उत्तराखंड
उत्तराखंड कोरोना मुक्त है। यहां पिछले कई दिनों से कोरोना के नए संक्रमित नहीं मिल रहे हैं। गुरुवार तीन अगस्त को भी उत्तराखंड में कोई नया संक्रमित नहीं मिला। वहीं, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा भी शून्य है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7768 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब (subscribe) कर सकते हैं।