भारत में कोरोना के नए संक्रमितों में कमी दर्ज, व्यवस्था परखने को देशभर में आज मॉक ड्रिल, उत्तराखंड में टीकों का संकट
चीन, जापान सहित कई देशों में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर भारत में कोरोना के प्रति सतर्कता बरती जा रही है। आज पूरे देशभर के स्वास्थ्य केंद्रों में व्यवस्थाएं परखने को मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। वहीं, देश में कोरोना के नए संक्रमितों से राहत है। उत्तराखंड में भी कोरोना से तो राहत है, लेकिन बूस्टर डोज के लिए कोविशिल्ड वैक्सीन का संकट बना हुआ है। अभी उत्तराखंड में सिर्फ 25 फीसद लोगों को ही कोरोना की बूस्टर डोज लग पाई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)मंगलवार 27 दिसंबर की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 156 लोग संक्रमित मिले। इस दौरान एक मरीज की मौत दर्ज की गई। ये मौत भी पुरानी बताई गई। अब देश में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 530696 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 163 लोग कोरोना से स्वस्थ हुए। अब तक कुल 44143342 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 3421 है। सोमवार को देशभर में 97622 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। अब तक कुल 2200643689 वैक्सीनेशन हो चुका है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
पिछले सात दिन के आंकड़े
देश में सोमवार 26 दिसंबर को कोरोना के 194 नए संक्रमित और दो मौत, रविवार 25 दिसंबर को कोरोना के 226 नए संक्रमित और दो मौत, शनिवार 24 दिसंबर को कोरोना के 200 नए संक्रमित और एक मरीज की मौत, शुक्रवार 23 दिसंबर को कोरोना के 157 नए संक्रमित और नौ मौत दर्ज, गुरुवार 22 दिसंबर को कोरोना के 185 नए संक्रमित और एक मरीज की मौत, बुधवार 21 दिसंबर को कोरोना के 129 नए संक्रमित और तीन मौत, मंगलवार 20 दिसंबर को कोरोना के 110 नए संक्रमित और तीन मौत दर्ज की गई थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उत्तराखंड में राहत
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में राहत है। साथ ही 91वें दिन भी किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई। सोमवार 26 दिसंबर की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना का एक नया संक्रमित मिला। एक दिन पहले रविवार 25 दिसंबर को एक भी संक्रमित नहीं मिला था। यदि टीकारण की बात की जाए तो सोमवार को 100 केंद्रों में 968 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। ये संख्या काफी कम है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उत्तराखंड की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें, (खबर आगे भी जारी)-2022.12.26 Health Bulletin
कोरोना से अब तक 7751 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 104587 है। इनमें से 100425 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान एक मरीज स्वस्थ हुआ। एक्टिव मरीजों की संख्या 28 है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7751 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 333 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। मौत की दर 0.32 फीसद है। रिकवरी दर 96.02 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
केवल 25 प्रतिशत लोगों ने ही बूस्टर डोज लगाई
उत्तराखंड में अभी तक केवल 25 प्रतिशत लोगों ने ही बूस्टर डोज लगाई है। कोविक्सीन की राज्य में उपलब्धता बनी है, लेकिन कोविशील्ड का स्टाक पूरी तरह खत्म है। देहरादून, हरिद्वार, उत्तरकाशी, ऊधमिसंहनगर, नैनीताल, बागेश्वर आदि जिलों में वैक्सीन का संकट बना हुआ है। गौरतलब है कि 24 दिसंबर से प्रदेशभर में कैंप के माध्यम से कोरोना के टीकों की बूस्टर डोज लगाने के दावे किए गए थे। वहीं, कोविशिल्ड का स्टाक समाप्त होने से ये दावे भी हवाई साबित हो रहे हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
राज्य के स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार के मुताबिक, उत्तराखंड में कोरोना पूरी तरह नियंत्रण में है। अभी स्वास्थ्य विभाग के पास कोविक्सीन के टीके उपलब्ध हैं। उससे ही टीकाकरण किया जा रहा है। तीन-चार दिन में वैक्सीन का अतिरिक्त स्टाक राज्य को उपलब्ध हो जाएगा। अस्पतालों की इन व्यवस्थाओं को परखने के लिए केंद्र के दिशा-निर्देशों के अनुसार मंगलवार को मॉकड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सभी चिकित्सा इकाइयों में कोरोना से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


