Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों में कमी दर्ज, उत्तराखंड में एक मौत

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमण में कमी दर्ज की गई। वहीं, उत्तराखंड में एक मौत हुई। मंगलवार 23 मई की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 405 नए संक्रमित मिले। इस दौरान चार मौत दर्ज की गई। अब देश में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 531843 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 920 मरीज कोरोना से स्वस्थ हुए। स्वस्थ होने वालों का कुल आंकड़ा 44448392 हो गया है। वर्तमान में एक्टिव केस 7104 हैं। सोमवार को देशभर में 1243 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। अब तक कुल 220,66,99,843 वैक्सीनेशन हो चुका है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पिछले सात दिन के आंकड़े
देश में सोमवार 22 मई को कोरोना के 473 नए संक्रमित और सात मौत, रविवार 21 मई को कोरोना के 756 नए संक्रमित और आठ मौत, शनिवार 20 मई को कोरोना के 781 नए संक्रमित और छह मौत, शुक्रवार 19 मई को कोरोना के 865 नए संक्रमित मिले और चार मौत, गुरुवार 18 मई को कोरोना के 906 नए संक्रमित और 20 मौत, बुधवार 17 मई को कोरोना के 1021 नए संक्रमित और चार मौत दर्ज की गई। मंगलवार 16 मई को कोरोना के 655 नए संक्रमित और 12 मौत दर्ज की गई थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में मिले चार नए संक्रमित
उत्तराखंड में सोमवार 22 मई को कोरोना के चार नए संक्रमित मिले। इससे पहले रविवार 21 मई को भी कोरोना के चार नए संक्रमित मिले थे। चिंताजनक बात ये है कि छह दिन बाद फिर एक मरीज की कोरोना से मौत हुई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कोरोना से अब तक 7767 मौत
उत्तराखंड की रिपोर्ट के मुताबिक, 13 मरीज स्वस्थ हुए। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 31 हो गई है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7767 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब (subscribe) कर सकते हैं।