Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों में कमी जारी, मौत से भी राहत, उत्तराखंड में भी राहत

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव जारी है। देश में दूसरे दिन भी मौत से राहत जारी है। उत्तराखंड में भी यही स्थिति है। मंगलवार 13 दिसंबर की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 114 नए संक्रमित मिले। इस दौरान किसी मरीज की मौत नहीं हुई। कोरोना से देश में मरने वालों की कुल संख्या 530658 हो गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 175 लोग स्वस्थ हुए। अब तक 44140592 लोग कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 3845 है। सोमवार को देशभर में 49263 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। अब तक कुल 2199766734 वैक्सीनेशन हो चुका है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पिछले सात दिन के आंकड़े
देश में सोमवार 12 दिसंबर को कोरोना के 159 नए संक्रमित और शून्य मौत, रविवार 11 दिसंबर को कोरोना के 170 नए संक्रमित और चार मौत, शनिवार 10 दिसंबर को कोरोना के 209 नए संक्रमित और एक मौत, शुक्रवार नौ दिसंबर को कोरोना के 243 नए संक्रमित और छह लोगों की मौत, गुरुवार आठ दिसंबर को कोरोना के 235 नए संक्रमित और नौ मौत, बुधवार सात दिसंबर को कोरोना के 163 नए संक्रमित और पांच लोगों की मौत, मंगलवार छह दिसंबर को कोरोना के 164 नए संक्रमित और तीन मौत दर्ज की गई थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में 77वें दिन भी नहीं हुई किसी मरीज की मौत
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में राहत जारी है। राहत की बात ये है कि 77वें दिन भी किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई। सोमवार 12 दिसंबर की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना दो संक्रमित मिले। इससे एक दिन पहले रविवार 11 दिसंबर को कोरोना का एक संक्रमित मिला था। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो सोमवार को 121 केंद्रों में 733 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें, (खबर आगे भी जारी)-2022.12.12 Health Bulletin

कोरोना से अब तक 7751 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 104560 है। इनमें से 100363 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान एक मरीज स्वस्थ हुआ। एक्टिव मरीजों की संख्या 64 है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7751 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 333 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। मौत की दर 0.32 फीसद है। रिकवरी दर 96.00 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।