डेंगू के खतरों के प्रति रेडक्रास सोसाइटी ने लोगों को किया जागरूक, वितरीत की मच्छरदानी
देहरादून में भारतीय रेड क्रास सोसाईटी की ओर से मालसी क्षेत्र के बडकली गांव में स्थानीय जनता को डेंगू बीमारी के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही लोगों को मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी, मास्क के साथ ही सैनेटाइटर भी वितरीत किया गया।
देहरादून में भारतीय रेड क्रास सोसाईटी की ओर से मालसी क्षेत्र के बडकली गांव में स्थानीय जनता को डेंगू बीमारी के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही लोगों को मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी, मास्क के साथ ही सैनेटाइटर भी वितरीत किया गया। इस मौके पर ग्रामीणों को सलाह दी गई कि घरों के आसपास पानी का जमाव न होने दें। तथा गन्दे पानी को एकत्र होने से रोकने की सलाह दी गई।रेड क्रास सोसाईटी के जिला चेयरमैन डा. एमएम अंसारी ने बरसाती सीजन में होने वाली अनेक बीमारियों के साथ ही डेंगू बीमारी से बचाव के उपाय बताये। उन्होंने कहा कि रेडक्रास सोसाईटी कोरोना काल में रात दिन लागों की सेवा में लगी हुई है। रक्तदान से लेकर टीकाकरण सहित सभी प्रकार की सहायता में भागीदारी का निर्वहन कर रही है। उन्होने यह भी कहा कि वर्तमान में पूरा विश्व कोरोना महामारी की चपेट में है। तीसरी लहर की प्रबल संभावना जताई जा रही है। जो कि पहले की दो लहरों से अधिक घातक है।
उन्होंने कहा कि बरसात के समय ही डेंगू बीमारी का भी भय बना रहता है। इससे बचना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन जिला रेडक्रास सोसाईटी के सदस्य मोहन सिह खत्री ने किया। इस अवसर पर रेडक्रास सोसाईटी की सदस्य ममता खत्री, राहुल भण्डारी, केशव खत्री, प्रणव खत्री, गंगा देवी, गीता देवी, उत्तोमति, सुनीता थापा, कमलेश, राधा देवी, कुसुम देवी, अंजली, हिना आदि उपस्थित थे।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






