Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 23, 2026

प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियों ने अन्तर आरटीसी पुलिस एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दिखाया दमखम

पुलिस लाइन देहरादून में 18 अक्टूबर से शुरू हुई उत्तराखंड प्रादेशिक अन्तर आरटीसी पुलिस एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2023 का आज शुक्रवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर सहित पूरे प्रदेश में विभिन्न जनपदो में प्रशिक्षाणाधीन आरटीसी की कुल 10 टीमों के 470 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

प्रतियोगिता के दौरान पुरूष वर्ग की 23 तथा महिला वर्ग की 20 प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया गया। इनमे 100 मीटर 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, 3000 मीटर, 5000 मीटर, 10 किलो मीटर दौड, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो, लम्बी कूद, हाई जम्प, शार्ट पुट, पोल वाल्ट, 100, 400 मीटर रिले रेस आदी प्रतियोगिताए सम्पन्न कराई गयी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

प्रतियोगिता के समापन के मौके पर मुख्य अतिथि एवं अपर पुलिस महानिदेशक पुलिस दूरसंचार वी. मुरूगेशन ने प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागियो को पुरस्कृत किया गया। पुरूष वर्ग में आरटीसी 46 वीं वाहिनी पीएसी की टीम ने प्रथम स्थान, आरटीसी एसडीआरएफ की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया गया। महिला वर्ग में आरटीसी 31 वीं वाहिनी प्रथम तथा आरटीसी हरिद्वार द्वारा द्वितीय स्थान प्राप्त किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

समापन समारोह के पुलिस महानिरीक्षक गढवाल परिक्षेत्र करन सिंह नगन्याल, उत्तराखंड पुलिस स्पोर्टस कंट्रोल बोर्ड के सचिव एवं डीआईजी पीएसी मुख्यालय जन्मेजय खण्डूरी, पुलिस उपमहानिरीक्षक प्रशिक्षण बरिंदरजीत सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक आरटीसी उत्तराखण्ड राजकुमार नेगी, आयोजन सचिव एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।