Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 17, 2026

पढ़िए मौसम समाचार, देहरादून में सात दिन एक डिग्री का रहेगा उतार चढ़ाव, उत्तराखंड के तीन जिलों में इस दिन होगी बारिश

फिलहाल उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम शुष्क है। सर्दियों की बारिश का नामोनिशान तक नहीं है। ऐसे में नवंबर माह में भी उत्तराखंड के देहरादून के मैदानी इलाकों में रजाई की नौबत नहीं आई है। यही हाल अन्य मैदानी इलाकों का है। हालांकि, पर्वतीय जिलों में सर्दी का असर है। यदि बात देहरादून की करें तो आने वाले एक सप्ताह में भी सर्दी का ज्यादा असर महसूस नहीं होगा। सिर्फ एक डिग्री के तापमान में उतार चढ़ाव का दौर जारी रहेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड का मौसम
आज शनिवार दो नवंबर को फिलहाल देहरादून सहित पूरे राज्य में सुबह से ही धूप खिल गई। हालांकि, देहरादून सहित कहीं कहीं बादल भी हैं। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, दो और तीन नवंबर को राज्यभर में मौसम शुष्क रहेगा। चार नवंबर को चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश संभावित है। अन्य जिले शुष्क रहेंगे। पांच से आठ नवंबर तक राज्यभर के जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
शनिवार दो नवंबर 2024 की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे देहरादून का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था। ये हो सकता है आज का अधिकतम तापमान हो। वहीं न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रह सकता है। तीन नवंबर को न्यूनतम तापमान गिरकर 17 डिग्री हो सकता है। चार से नौ नवंबर तक अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। ऐसे में फिलहाल देहरादून में ज्यादा सर्दी की उम्मीद कम है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।