Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 6, 2026

दीमक लगती कांग्रेस की सर्जरी करने की हिम्मत करे रावतः कैंथोला

उत्तराखंड में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बिपिन कैंथोला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी व कांग्रेस के आला नेता भारतीय जनता पार्टी के बाउंसर से परेशान हैं। इस कारण कांग्रेस के आला नेता अर्नगल बयानबाजी कर रहे है।

उत्तराखंड में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बिपिन कैंथोला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी व कांग्रेस के आला नेता भारतीय जनता पार्टी के बाउंसर से परेशान हैं। इस कारण कांग्रेस के आला नेता अर्नगल बयानबाजी कर रहे है। कैंथोला ने पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के बयान की निंदा करते हुए कहा कि हरीश रावत का चिरफाड़ वाला बयान निंदनीय है। इस प्रकार का बयान देना एक वरिष्ठ नेता को शोभा नही देता।
कैंथोला ने कहा कि यह बयान हरीश रावत की युवा विरोधी सोच को दर्शाता है। उन्होंने हरीश रावत को सलाह देते हुए कहा कि रावत को अगर चीरफाड़ करके सर्जन बनने का शौक है, तो पहले दीमक लगती अपनी कांग्रेस पार्टी की सजर्री करने की हिम्मत करे। कैंथोला ने कहा कि हरीश रावत का बयान बेहद ही निंदनीय है यह बयान उनकी युवा विरोधी सोच को दर्शाता है।
उन्होने कहा कि भाजपा ने जहां युवा मुख्यमंत्री उत्तराखंड को दिया है, वहीं कांग्रेस के आला नेता पूरे देश मे अपनी ही पार्टी के युवा नेताओं को साइड लाइन लगाने का काम कर रहे हैं। जो कि राजस्थान, मध्यप्रदेश व अन्य राज्यों में देखने को मिला है। कैंथोला ने कहा कि भाजपा ने उत्तराखंड में अपनी तीसरी पीढ़ी को सत्ता में स्थान दिया है, जिससे पूरे प्रदेश के युवाओं में जोश व उत्साह है। इसे देखकर कांग्रेस व के आला नेताओं को कुछ समझ नहीं आ रहा है। इस कारण वह अपनी घबराहट व खीज को छुपाने के लिए अनर्गल बयानबाजी करते नजर आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि 10 विधायकों वाली कांग्रेस पिछले 20 दिन से दिल्ली में जमी हुई है, लेकिन ना ही उनका केंद्रीय नेतृत्व और ना ही कांग्रेस के राज्य के नेता अपने दल का नेता व नेता विपक्ष नही ढूंढ पाए हैं। वहीं दूसरे की सर्जरी करने की बात करते है। गौरतलब है कि पुष्कर सिंह धामी का नाम उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के लिए जब तय किया गया तो पूर्व सीएम हरीश रावत ने उन्हें बधाई दी। साथ ही कहा कि आज ये वक्त बधाई देने का है। कल में राजनीतिक चीरफाड़ करूंगा। हरीश रावत के इस पुराने बयान का जवाब देने की अचानक भाजपा को याद आई।