राहुल गांधी के हल्द्वानी पहुंचने की खबर से घबराई भाजपा ने करवाई झूठी रिपोर्ट: सूर्यकांत धस्माना
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित हल्द्वानी रामलीला मैदान शुद्धिकरण प्रकरण में कुछ समाचार पत्रों में छपे इस समाचार से कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी रिपोर्ट लिखवाने जिस तरह से वह पेलेट गन मामले में दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने पहुंच गए थे। उसी तरह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अपमान के मामले में हल्द्वानी पहुंच सकते हैं। इससे घबरा कर भारतीय जनता पार्टी और भाजपा सरकार ने उल्टा राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस में झूठी रिपोर्ट लिखवाई है। यह दावा एआईसीसी सदस्य व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
प्रेस को जारी बयान में धस्माना ने कहा कि राहुल गांधी के छात्रों, युवाओं, पेपर लीक, NEET समेत छात्रों पर लाठीचार्ज और पेलेट गन मामले में आक्रामक तेवरों से पूरे देश की भाजपा घबराई हुई है। इसी घबराहट में पेशबंदी करने के लिए उत्तराखंड की भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ तथ्यहीन और झूठे मुकदमे की कार्यवाही को अंजाम दिया है, जो कानून की दृष्टि में कहीं नहीं ठहरता। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कांग्रेस के नेता सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ भाजपाइयों ने देश भर में सौ से ज्यादा झूठे मुकदमे किए हुए हैं। भाजपाई ये भूल जाते हैं कि राहुल गांधी शहीद पिता का पुत्र व शहीद दादी श्रीमती इंदिरा गांधी का पौत्र है और डरना-घबराना उनके डीएनए में नहीं है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
गौरतलब है कि आठ अगस्त को उत्तराखंड के नैनीताल जिले में हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली थी। उनकी रैली के बाद 10 अगस्त को कुछ लोगों ने रैली स्थल पर हवन किया और गंगाजल से शुद्धिकरण का ड्रामा किया। इस मामले को खड़गे ने राज्यसभा में भी उठाया। वहीं, कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने नई दिल्ली में प्रेस वार्ता कर इस मामले में उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की भी मांग की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने कहा कि महेंद्र भट्ट ने शुद्धिकरण का समर्थन किया। ऐसे शुद्धिकरण करने वालों के साथ ही बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ एससी, एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज होना चाहिए। वहीं, बीजेपी नेताओं का कहना है कि रामलीला मैदान में धार्मिक नारे लगाए गए। इसलिए वहां शुद्धिकरण किया गया। इस मामले में पुलिस ने रविवार 30 अगस्त, 2026 को बताया कि हल्द्वानी में वाल्मीकि समुदाय के एक सदस्य की शिकायत के बाद राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि कांग्रेस नेता ने एआईसीसी प्रमुख के कार्यक्रम स्थल पर आयोजित एक धार्मिक अनुष्ठान को जातिवादी रंग दिया। राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने के विरोध में अब जगह जगह प्रदर्शन हो रहे हैं।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



