उत्तरकाशी में आपदा राहत कार्य को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं विशेष पुलिस बलों की त्वरित तैनाती, रेस्क्यू अभियान में तेजी
उत्तरकाशी जनपद के धराली क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए राहत एवं बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं विशेष पुलिस बलों की तत्काल तैनाती की गई है। पांच अगस्त को धराली में बादल फटने से भारी तबाही मची है। पहली सूचना के मुताबिक, चार लोगों की मौत और बड़ी संख्या में लोगों के लापता होने की खबर है। कई लोगों के मलबे में दबे होने की भी आशंका है। ऐसे में मौके पर सुरक्षा बलों ने रेस्क्यू अभियान तेज कर दिया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
पढ़ेंः देखें दिल दहलाने वाले वीडियोः उत्तरकाशी में बादल फटने से तबाही, चार की मौत, कई लापता
उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय की ओर जानकारी दी गई है कि राहत एवं बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एवं एसडीआरएफ के पुलिस महानिरीक्षक अरुण मोहन जोशी, गढ़वाल परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक राजीव स्वरूप, प्रदीप कुमार राय, अमित श्रीवास्तव (प्रथम), सुरजीत सिंह पंवार, श्रीमती श्वेता चौबे, एक डिप्टी कमांडेंट तथा 11 डिप्टी एसपी को तत्काल उत्तरकाशी भेजा गया है, जो राहत एवं समन्वय कार्यों का नेतृत्व करेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
साथ ही आपदा प्रबंधन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए आईआरबी द्वितीय की सेनानायक श्वेता चौबे के नेतृत्व में 40वीं वाहिनी पीएसी के विशेष आपदा राहत दल (ई कंपनी) तथा आईआरबी द्वितीय देहरादून की सी कंपनी को भी उत्तरकाशी रवाना किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इसके अतिरिक्त, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी एवं टिहरी जनपदों से कुल 160 पुलिसकर्मियों (निरीक्षक से आरक्षी स्तर तक) को आवश्यक आपदा राहत उपकरणों के साथ प्रभावित क्षेत्र में भेजा गया है, जिससे स्थानीय प्रशासन को तेजी से सहयोग प्रदान किया जा सके। इन त्वरित, समन्वित और सुदृढ़ प्रयासों का उद्देश्य आपदा प्रभावित क्षेत्र में जनहानि को न्यूनतम करते हुए राहत, बचाव और पुनर्वास कार्यों को शीघ्रता एवं प्रभावशीलता के साथ संपन्न कराना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के कहा कि उत्तरकाशी में हुई इस प्राकृतिक आपदा से जो पीड़ा और नुकसान हुआ है, वह अत्यंत दुखद है। पुलिस विभाग द्वारा सभी संसाधनों और मानवीय संवेदनाओं के साथ राहत कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। हमारा प्रयास है कि हर प्रभावित व्यक्ति तक शीघ्र सहायता पहुंचे। पुलिस बल को 24×7 अनवरत रूप से राहत एवं बचाव कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।



