Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

पौड़ी में मानसिग दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म, घर से नगदी भी ले उड़ा आरोपित

 


उत्तराखंड के हरिद्वार में 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या की आंच ठंडी नहीं पड़ी कि पौड़ी जिले में भी मानसिक दिव्यांग बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। राजस्व क्षेत्र के एक गांव में ऐसी घटना प्रकाश में आई। पीड़िता के पिता ने राजस्व पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि बेटी के दुष्कर्म के बाद आरोपी घर से नकदी भी ले उड़ा।
राजस्व पुलिस ने पोस्को के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी को दबिश देनी शुरू कर दी है। राजस्व पुलिस के मुताबिक गुरुवार की शाम को पति और पत्नी घर के आंगन में आग सेक रहे थे। उनकी दिव्यांग नाबालिग बेटी कमरे में थी। तभी पीछे से दरवाजे से सूरज कुमार नाम का युवक आया और दिव्यांग बेटी से दुष्कर्म किया। जब वे भीतर गए तो बेटी ने घटना की जानकारी दी। आरोप है कि आरोपी दुष्कर्म के बाद घर से 15 हजार की नगदी भी चोरी कर ले गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *