पहले मंदिर में रचाई शादी, एक साल तक करता रहा दुष्कर्म, फिर अपनाने से किया इनकार

नैनीताल जिले में मुखानी थाना क्षेत्र में एक युवक ने पहले युवती को प्रेम जाल में फंसाया। फिर उसके साथ मंदिर में शादी रचाई। इसके बाद एक साल तक उससे दुष्कर्म करता रहा। फिर उसे अपनाने से इनकार करने लगा। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पिछले साल सात दिसंबर को एक युवती ने इस संबंध में मुखानी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि भीमताल क्षेत्र के बनना गांव निवासी युवक ने उससे दोस्ती की। फिर वर्ष 2019 में घोड़ाखाल स्थित मंदिर में उसके साथ विवाह किया। एक साल तक उसके साथ वह शारीरिक संबंध बनाता रहा। वर्ष 2020 में नौकरी की ट्रैनिंग पर जाने का बहाना बनाकर वह गायब हो गया।
आरोप है कि युवक ने उसके फोन उठाने भी बंद कर दिए। साथ ही वह ये कह रहा है कि उसके परिवार वाले उनकी शादी के लिए राजी नहीं हैं। वह उसे साथ रखने को तैयार नहीं है। पुलिस के मुताबिक आरोपी को अल्मोड़ा टैक्सी स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया गया है। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






