Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

देहरादून में रायपुर पुलिस ने एक नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने लड़की को भी बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक नौ जनवरी को लड़की की मां ने थाने में बेटी को भगाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें रवि उर्फ रविन्द्र पुत्र रमेश निवासी कस्बा हुडोली पुरोला उत्तरकाशी पर आरोप लगाया गया था।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद पीड़िता को बरामद कर लिया गया है। साथ ही आरोपी को पुरोला उत्तरकाशी से गिरफ्तार किया गया है। लड़की के बयान के आधार पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।