उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल ने संसद में उठाए आपदा को लेकर सवाल
उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल ने संसद में विभिन्न विषयों पर चर्चा में भाग लिया। उन्होंने संसद मे प्रश्नकाल के दौरान भारत के विभिन्न हिस्सों में आई आपदा के संबंध में प्रश्न उठाया। सासंद बंसल ने केन्द्रीय मंत्री से पूछा कि भारत के विभिन्न हिस्सों में जहां आपदा आई है। वहां कितनी जानमाल की हानि हुई है।उसके बचाव व राहत के लिए सरकार ने क्या किया गया। ऐसे प्रभावित इलाकों में कितनी मुआवजा राशि बांटी गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उत्तराखंड से राज्य सभा सासंद नरेश बंसल ने सप्लिमेट्री प्रश्न मे जोशीमठ समेत उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश,जल भराव व पहाडों के टूटने से हुए जान माल की हानि पर चिंता जाहिर की। साथ ही उन्होंने सरकार से जानना चाहा कि इस विषय पर सरकार क्या कर रही है। राहत के लिए सरकार क्या काम कर रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इसके उत्तर मे केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने अपने जवाब मे बताया कि केंद्र सरकार ने आपदा मद मे राज्य सरकार को पहले ही पैसा जारी किया है। केन्द्र सरकार द्वारा विभिन्न विभागों की समिति जाँच के बाद रिपोर्ट बना रही है। इस विषय पर राज्य सरकार द्वारा कोई पैकेज मांगा जाएगा, तो उस पर सरकार निश्चित रूप से सकारात्मक विचार करेंगी।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।



