Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 24, 2026

उत्तराखंड में कल से शुरू होगा बारिश का दौर, फिर भी गर्मी से नहीं मिलेगी राहत

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में तो मौसम खुशगवार है, लेकिन मैदानी जिले गर्मी से तप रहे हैं। आज शुक्रवार तीन मई की सुबह से ही देहरादून सहित राज्य के अधिकांश जिलों में तेज धूप निकल गई थी। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र का अनुमान है कि आज राज्यभर में मौसम शुष्क रहेगा। कल चार मई से मौसम बदलने जा रहा है। कई जिलों में बारिश की संभावना है। साथ ही सात मई तक कई जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इसके बावजूद राजधानी देहरादून में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के मुताबिक, चार मई को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। पांच और छह मई को हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले को छोड़कर अन्य सारे जिलों में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, कुछ जिलों में हल्की बारिश होगी। इसके बाद सात मई को उत्तरकाशी,चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। शेष जिले शुष्क रहेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

चार दिन के लिए येलो अलर्ट
चार मई से लेकर सात मई तक बारिश प्रभावित जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, तेज हवाएं चलने की संभावना है। चार से सात मई तक राज्य के पर्वतीय जिलों में चार हजार मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी संभावित है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
शुक्रवार तीन मई की पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे देहरादून का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने की संभावना है। चार से 10 मई तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 36, 36, 37, 35, 34, 33, 33 डिग्री रहने की संभावना है। इसी तरह न्यूनतम तापमान 22, 22, 23, 22, 22, 22, 22 डिग्री रह सकता है। तीन मई से लेकर 10 मई तक देहरादून में कहीं कहीं बादल रहेंगे। 10 मई को दून में ठीकठाक बारिश भी हो सकती है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।