Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 17, 2026

उत्तराखंड में 22 दिसंबर से शुरू होगा बारिश का दौर, दो दिन इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना

उत्तराखंड में फिलहाल पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम शुष्क है। आज 21 दिसंबर की सुबह से ही देहरादून सहित आसपास के जिलों में धूप खिल गई थी। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, कल 22 दिसंबर से मौसम में बदलाव की उम्मीद है। कल उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। 23 दिसंबर को बारिश का दायरा बढ़ेगा और इन जिलों के साथ ही टिहरी, देहरादून, पौड़ी और हरिद्वार जिले में भी बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। 24 और 25 दिसंबर को राज्यभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
गुरुवार 21 दिसंबर की सुबह करीब सवा दस बजे देहरादून का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 20 डिग्री और न्यूनतम नौ डिग्री रहने की संभावना है। 22 से 28 दिसंबर तक देहरादून में अधिकतम तापमान 19 डिग्री से 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ से नौ डिग्री रहने की संभावना है। 22, 23, 26 व 27 दिसंबर को देहरादून में कहीं कहीं बादल छाए रहेंगे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।