उत्तराखंड में जारी रहेगा बारिश का दौर, पांच दिन येलो अलर्ट, देहरादून में परेशान करेगी उमस भरी गर्मी
उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश का सिलसिला जारी है। पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन से सड़कें बाधित हो रही हैं। वहीं, मैदानी इलाकों में बारिश के दौरान सड़कों पर जलभराव की समस्या पैदा हो रही है। इतनी बारिश के बावजूद राजधानी देहरादून में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। इसी तरह के हालात अन्य मैदानी इलाके हरिद्वार और उधमसिंह नगर में भी हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उत्तराखंड का मौसम
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज 13 जुलाई से लेकर 17 जुलाई तक राज्यभर के जिलों में अनेक जगह या अधिकांश जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलगे दो दिन 19 जुलाई तक भी मौसम में कोई परिवर्तन की संभावना नहीं है। तब तक इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
पांच दिन का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने 13 जुलाई से लेकर 16 जुलाई तक हरिद्वार जिले को छोड़कर अन्य सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 17 जुलाई को पूरे प्रदेशभर के लिए येलो अलर्ट है। इस दौरान कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, बारिश के तीव्र दौर चलने की संभावना है। पर्वतीय जिलों में भूस्खलन की संभावना है। नदी और नालों का प्रवाह भी बढ़ने की संभावना है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
देहरादून का तापमान
शनिवार 13 जुलाई की पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे देहरादून का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने की संभावना है। 14 से 20 जुलाई तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 31, 31, 32, 31, 30, 31, 31 डिग्री रहने की संभावना है। इसी तरह न्यूनतम तापमान इन सातों दिन 26 डिग्री के करीब रह सकता है। देहरादून में 20 जुलाई तक हर दिन बारिश की संभीवना है। वहीं, गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम ही है। उमस भरी गर्मी देहरादून में परेशान करेगी।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।



