Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

दिल्ली एनसीआर से लेकर उत्तराखंड में बारिश का दौर शुरू, ऊंची चोटियों में हिमपात, जानिए उत्तराखंड का हाल

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक एक बार देश भर के कई इलाकों में बारिश का दौर शुरू हो गया। दिल्ली में गरज के साथ रविवार की सुबह जमकर बारिश हुई तो उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों के साथ ही मैदानों में कहीं कहीं बारिश का दौर शुरू हो गया है। वहीं, चारधाम सहित ऊंची चोटियों में भी हिमपात का भी हुआ। पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान न्यूनतम तापमान कुछ बढ़ा जरूर है, लेकिन छह जनवरी के बाद एक बार लोगों को फिर से सर्दी का सामाना करना पड़ेगा।
दिल्ली में सुबह गरज के साथ बारिश हुई। वहीं, उत्तराखंड के नैनीताल, देहरादून, रामनगर आदि स्थानों पर बारिश का दौर शुरू हो गया। अन्य जिले भी बादलों से घिरे पड़े हैं। वहीं, बदरीनाथ, केदारनाथ, हेमकुंड, गंगोत्री व यमुनोत्री की ऊंची चोटियों में हल्की बर्फबारी की सूचना है। मौसम विभाग के मुताबिक पांच जनवरी तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। पहाड़ों में बर्फबारी होगी, वहीं मैदानी क्षेत्र में गरज के साथ हल्की बारश और ओलावृष्टि की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने से इन तीन दिन न्यूनतम तापमान भी पांच डिग्री तक बढ़ सकता है। साथ ही शीतलहर के तीन दिन मुक्ति मिलेगी। इसके बाद मौसम जैसे ही खुलेगा सर्दी बढ़ जाएगी। साथ ही शीतलहर का दौर फिर से शुरू होगा।
देश के अन्य भागों में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश में वर्षा और ओलावृष्टि की संभावना है। दक्षिण भारत में भी इक्का दुक्का स्थान तमिलनाडू, पुड्डूचेरी, केरल में बारिश होगी। इस दौरान कोल्ड डे कंडीशन खत्म हो जाएगी।

उत्तराखंड में सात जनवरी से होगा मौसम साफ
उत्तराखंड के तीन हजार मीटर या इससे ऊंचाई वाले क्षेत्र में हल्की से हल्की, बर्फबारी की संभावना है। चार व पांच जनवरी को भी अनेक स्थानों में हल्की बारिश व बर्फबारी होगी। बर्फबारी 2500 मीटर या इससे ऊंचाई वाले क्षेत्र में होगी। छह जनवरी को भी उत्तराखंड में लाइट एस्टिविटी रहेगी। सात जनवरी को मौसम साफ होगा। तीन से पांच जनवरी तक कई स्थानों पर चमक के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। सड़क मार्ग में बर्फबारी वाले स्थानों पर दिक्कत हो सकती है। इसलिए मौसम विभाग ने सावधानी की सलाह दी है। पांच जनवरी तक मैन एक्टिविटी रहेगी। छह को लाइट एक्टिविटी के सात सात जनवरी से मौसम साफ हो जाएगा।

 

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।